{"_id":"584c48d74f1c1b104f44b85a","slug":"cruncy-crisis-bank-closed-publice-atm-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की छुट्टी के कारण रुपयों के लिए दर दर भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की छुट्टी के कारण रुपयों के लिए दर दर भटके लोग
ब्यूरो कैथल
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ रही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को छुट्टी होने के कारण बैंकों और एटीएम के बंद होने के कारण लोग रुपयों के लिए दर-दर भटके। लगातार तीन दिनों की शुरू हुई छुट्टियों के बाद पहले दिन लोग काफी बेबस दिखाई दिए। शनिवार को शहर में इक्का-दुक्का एटीएम चालू रहे। जिसमें से लोगों को नकदी मिली। लेकिन यह नकदी दो-दो हजार रुपये के नोटों के रूप में मिली। जिससे रुपये निकलवाने के बावजूद भी लोगों के जैसे हाथ खाली रहे।
अंबाला रोड स्थित विजय बैंक के एटीएम के बाहर सुबह सात बजे से ही लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। लेकिन एटीएम में कैश दोपहर 12 बजे पहुंचा। भीड़ अधिक होने के कारण एटीएम के बाहर लोगों में आपस में अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों के एटीएम में बिना लाइन के घुसने पर लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्हें भी कतार के अंत में खड़ा होना पड़ा।
गांव दुब्बल से आए जगमोहन, रिंकू और सोनू ने बताया कि वह रुपये निकलवाने के लिए सुबह सात बजे ही एटीएम के बाहर खड़े हो गए थे। लेकिन एटीएम में 12 बजे के करीब रुपये डले। उसने बताया कि एटीएम में दो हजार रुपये का नोट निकल रहा है। जिसे चलाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एटीएम के बाहर घूमते रहे लोग नहीं मिली नकदी
छुट्टी के कारण लोग ए टी एम के सामने बार बार घूमते रहे। लेकिन नगर में कोई भी एटीएम चलता नही मिला। लोग नकदी के लिए अन्य शहरों में एटीएम के धक्के खाकर वापिस लौटने को विवश रहे। बैंकों में लगातार तीन दिन की छुट्टियां है। मंगलवार से पहले किसी को भी नकदी न मिलने के कारण नकदी की जरूरत वाले लोग असंध व कैथल से ए टी एम से नकदी निकालने के लिए गए लेकिन किसी भी व्यक्ति को नकदी नही मिल पाई। अब लोगों को तीन दिन तक नकदी के लिए इंतजार करना पड़ेगा और बैंकों में अगर मंगलवार को कैश आया भी तो भीड़ बेकाबू होने से कैश वितरण को लेकर बैंकों में अफरा तफरी का माहौल होने के आसार बनेंगे।