फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crop payment should be done within stipulated time limit, problems will not be allowed: Gupta

Kaithal News: तय समय सीमा में हो फसल का भुगतान, नहीं आने दी जाएगी परेशानी ः गुप्ता

Tue, 23 Apr 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Crop payment should be done within stipulated time limit, problems will not be allowed: Gupta
कैथल/कलायत/ ढांड। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं जिला के प्रशासकीय सचिव विकास गुप्ता व डीसी प्रशांत पंवार ने सोमवार को कैथल अतिरिक्त अनाज मंडी, कलायत मंडी एवं साइलो का दौरा किया। प्रशासकीय सचिव विकास गुप्ता ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं का उठान जल्द से जल्द करें ताकि मंडी में जाम जैसी स्थिति न बनें।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद आढ़तियों एवं किसानों से बात की और उनकी समस्याएं सुनी। कहा कि उठान कार्य भी किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए अन्यथा संबंधित ट्रांसपोर्टर व अधिकारी में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तय समय सीमा में किसानों की फसल का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सभी मंडी नोडल अधिकारी एवं संबंधित एसडीएम अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का सही निर्वहन करें और खरीद प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करते रहे।
विज्ञापन


जिला के प्रशासकीय सचिव विकास गुप्ता ने नमी मापक यंत्र से फसल में नमी की मात्रा को चेक किया। इसके अलावा उन्होंने मंडी में सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आढ़तियों को कहा कि वे गेहूं खरीद प्रक्रिया में अपना पूरा सहयोग दे ताकि किसान को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइलो के दौरे के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को ज्यादा देर तक लाइन में न खड़ा होना पड़े। इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएफएससी निशांत राठी, मार्केट कमेटी सचिव बसाउ राम तथा संबंधित खरीद एजेंसियों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
सचिव ने दी चेतावनी

प्रशासकीय सचिव विकास गुप्ता ने साफ तौर से चेतावनी देते हुए कहा कि नियम अनुसार उठाव न करने वाली एजेंसियों को त्वरित तौर से अधिकारियों ने ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई का निर्णय लिया है। उन्होंने गेहूं की ढेरी पर जाकर नमी की मात्रा को जांचा गया। इस दौरान पूर्व मंडी प्रधान जयदीप राणा, आढ़ती एसोसिएशन उप प्रधान पवन कौलेखां, विप्र फाउंडेशन वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, बृजेंद्र सिंह सहारण, अशोक बंसल और दूसरे व्यापारियों ने कहा कि मंडी मेंं स्थानाभाव की समस्या गंभीर है। उपरांत व्यापारियों को इधर-उधर किराये पर जमीन लेकर खरीद कार्य पूरा करना पड़ता है।

सुविधाओं की उचित व्यवस्था रखें ः सचिव
गुहला-चीका। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं जिला के प्रशासकीय सचिव विकास गुप्ता सोमवार को गुहला अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि सभी मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि गर्मी में किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं आए।

उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसिया और ट्रांसपोर्टर उठान का कार्य तेजी से करें, ताकि मंडी में अपनी फसल को लेकर आने वाले दूसरे किसानों को जगह और जाम जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। इस मौके पर उन्होंने किसानों व आढ़तियों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने किसानों से आह्वान भी किया कि तय मापदंड अनुसार तथा दिए गए शेड्यूल के अनुसार लेकर आएं, ताकि परेशानी नहीं हो।


उन्होंंने इस दौरान गेहूं खरीद का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय में खरीदी गई फसल का उठान करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि खरीद प्रक्रिया समुचित चलती रहे। इस मौके पर एसडीएम कृष्ण कुमार, डीएफएससी निशांत राठी, माकमेटी सचिव सतबीर राविश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed