फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crop loss due to pink worm, demand for compensation

किसानों ने की गुलाबी सुंडी से खराब हुई कपास का मुआवजा देने की मांग 17-47-36

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Crop loss due to pink worm, demand for compensation
कैथल। इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश से जलभराव होने के कारण जिले के राजौंद, कलायत और कैथल ब्लॉक में सैकड़ों एकड़ कपास की फसल खराब हो गई। जलभराव से तो किसानों को नुकसान झेलना ही पड़ा है, गुलाबी सुंडी ने उससे भी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने गुलाबी सुंडी से खराब हुई कपास की फसलों की गिरदावरी कराई है लेकिन अब तक जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन्हें मुआवजा नहीं मिला। विभाग के अनुसार जिले में अब तक लगभग 70 किसानों की फसल को गुलाबी सुंडी से नुकसान पहुंचने का अनुमान है। किसानों का कहना है कि वह कई बार विभाग के चक्कर काट चुके हैं। उनको हर बार मुआवजा जल्द मिलने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है लेकिन मुआवजा नहीं दिया जाता। किसानों ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द उनकी फसलों का मुआवजा दे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि जो फसल गुलाबी सुंडी से खराब हुई है, उसकी गिरदावरी करवाकर मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। जैसे ही मुख्यालय से मुआवजा आएगा, किसानों को खराब फसल के अनुसार तुरंत दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed