फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   young man jumped from a roof on Karnal Road in Kaithal, with screwdriver marks on his body; died in hospital.

कैथल में सनसनीखेज वारदात: महिला सहित दो युवकों पर युवक की हत्या का शक, पेचकस से हमला कर छत से फेंकने की आशंका

Thu, 30 Oct 2025 03:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Oct 2025 03:52 PM IST
सार

पुलिस कर्मचारी मनबीर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही, लेकिन शरीर पर पेचकस के निशान संदेह पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
young man jumped from a roof on Karnal Road in Kaithal, with screwdriver marks on his body; died in hospital.
कैथल में युवक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

करनाल रोड स्थित सेक्टर-18 की गली के पास गुरुवार देर रात एक युवक घायल अवस्था में मकान के पास पड़ा मिला। घटना करीब डेढ़ बजे के आसपास की बताई जा रही है। युवक के शरीर पर पेचकस जैसे धारदार हथियार के कई निशान पाए गए। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल कैथल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक के हाथ पर “सुरेंद्र” नाम लिखा हुआ है। सूचना मिलते ही एसपी उपासना यादव ने मौके का दौरा किया और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

विज्ञापन


मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक महिला और दो युवक मकान से नीचे उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिला को एक युवक द्वारा बार-बार धक्का और मारपीट करते हुए भी देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच चल रही है और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक पर पेचकस से हमला करने के बाद उसे छत से फेंका गया।

पुलिस को घटनास्थल से गद्दे, दो पुरुषों की चप्पलों की जोड़ी और एक महिला की चप्पलों की जोड़ी भी मिली है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के शक में महिला सहित दो युवकों को चिन्हित कर जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed