फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Uncle-nephew together killed Suresh resident of village Bhana for 60 thousand rupees

हत्याकांड का खुलासा: 60 हजार रुपये के लिए चाचा-भतीजे ने मिलकर की थी गांव भाना निवासी सुरेश की हत्या

Mon, 21 Mar 2022 02:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 02:35 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। बाइक से शव को कोटड़ा गांव के तालाब में ठिकाने लगाया था। मामले में मृतक की बहन ने शिकायत दी थी।

विज्ञापन
Uncle-nephew together killed Suresh resident of village Bhana for 60 thousand rupees
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा कैथल जिले के गांव भाना निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही चाचा-भतीजा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महज 60 हजार रुपये के लिए 43 वर्षीय सुरेश को डंडे और चक्की के पट्टे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। बाद में शव को खुर्द बुर्द करने के लिए रात को 12 बजे के बाद मोटरसाइकिल से गांव कोटड़ा ले गए और तालाब में फेंक दिया।

विज्ञापन


मृतक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पूंडरी थाना में केस दर्ज किया था। मामले में जब आरोपियों को पकड़ कर गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल किया। इस संबंध में डीएसपी रविंद्र सांगवान ने सीआईए टू थाना में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि कोटड़ा गांव के तालाब में 18 मार्च को गांव भाना निवासी 43 वर्षीय सुरेश का शव मिला था। मृतक की बहन सुमन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि सुरेश गांव भाना के ही रहने वाले जसविंद्र के ट्रक पर ड्राइवरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसविंद्र और सुरेश किसी काम से अहमदाबाद गए थे, जहां पर सुरेश ने गाड़ी के किराये के रूप में मिले 60 हजार रुपये ट्रक में से चोरी कर लिए थे। सुरेश रुपये लेकर वहां से भाग गया था। उसके बाद जब सुरेश मिला तो जसविंद्र ने अपने रुपये वापस मांगे। सुरेश उन्हें हर बार टालता रहा। 

17 मार्च को सुरेश गांव में वापस आकर एक स्थान पर बैठा शराब पी रहा था। वहां उसे जसविंद्र के भतीजे रोहित ने देख लिया। उसने तुरंत मौके पर जसविंद्र को बुला लिया और फिर खाने पीने के बहाने अपने साथ बैठा लिया। जब मौके से अन्य सभी लोग चले गए तो वहां पर रोहित, जसविंद्र और सुरेश देर तक बैठे रहे। बाद में जसविंद्र और रोहित ने सुरेश से दिसंबर माह में ट्रक से चोरी किए गए रुपये मांगे।

बार-बार रुपये मांगने के बाद भी सुरेश ने जब रुपये वापस नहीं किए तो आरोपियों ने अपहरण कर थप्पड़, मुक्कों, डंडे व चक्की के पट्टे से पीट-पीटकर सुरेश की हत्या कर दी। फिर रात के अंधेरे में उसके शव को गांव कोटड़ा के तालाब में फेंक दिया। इससे पहले जब आरोपी सुरेश को अपने साथ बुलाकर ले गए तो काफी लोगों ने देखा था, इससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।



डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि मामले में पुलिस ने 47 वर्षीय जसविंद्र और उसके 22 वर्षीय भतीजे रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। व्यापक पूछताछ और हत्या में प्रयोग किए गए सामान को बरामद करने के लिए आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed