फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   theft, shop, rupees, mobile, kaithal

दुकान की छत तोड़कर हजारों रुपये और मोबाइल चोरी

Tue, 25 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 25 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
theft, shop, rupees, mobile, kaithal
दुकान की छत तोड़कर अंदर घुसे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव सेरधा के बस अड्डे पर चोर दुकान की छत तोड़कर हजारों रुपये के मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने फिंगर प्रिंट टीम को बुला कर जांच करवाई। दुकानदार शिवम ने बताया की उसकी सेरधा बस अड्डे पर शिवम मोबाइल के नाम से दुकान है। वह रविवार रात के समय अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब उसने आकर दुकान खोली तो उसे छत तोड़ी हुई मिली। दुकान के अंदर रखे 25 नए मोबाइल व 6 हजार रुपये की नकदी लापता मिली। उसने बताया कि उसका कुल 80 हजार रुपये नुकसान हुआ है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 5 दिन पहले भी राजौंद के पूंडरी चौक पर भी एक मोबाइल की दुकान से हजारों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए थे। जिनका अभी तक कोई अता पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed