{"_id":"5787daf94f1c1b1b0813fc4d","slug":"special-investigation-team-sit-crime-gang-gyong-politicians-killer-crime-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र ग्योंग को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरेंद्र ग्योंग को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कुख्यात गेंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग को पकड़ने के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। डीएसपी तरुण सैनी को इस एसआईटी का इंचार्ज बनाया गया है। सुरेंद्र ग्योंग के पेरोल से फरार होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग की है। जिस पर 19 जुलाई को सुनवाई होनी है।
विदित रहे कि कैथल सहित कई जिलों में अपराध का साम्राज्य फैलाने वाले सुरेंद्र ग्योंग लंबे समय से जेल में था। पिछले दिनों वह झज्जर जेल में बंद था। जहां से मकान के मरम्मत के बहाने पैरोल पर आया था। पैरोल की अवधि खत्म होने से पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में उसके खिलाफ एक ओर मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं सुरेंद्र ग्योंग के फरार होने के बाद कैथल से विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा की मांग की है। सुरजेवाला को दी गई सुरक्षा को सरकार ने वापिस ले लिया था। सुरजेवाला ने ग्योंग से खुद को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि डीएसपी तरुण सैनी के नेतृत्व में सीआईए प्रभारी सत्यवान सिंह, एसएचओ सदर एसआई धर्मपाल को इस एसआईटी में शामिल किया गया है। एसआईटी ने ग्योंग को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमार कार्रवाई की है।