फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   shop, steal, thief, kaithal

चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर ढाई लाख रुपये का सामान उड़ाया

Wed, 03 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 03 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
shop, steal, thief, kaithal
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगलवार रात चोर एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से लगभग 2 लाख 60 हजार रुपये का सामान चुराकर ले गए। चोरी की इतनी बड़ी वारदात से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। दुकानदारों व ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष था कि चोरी की घटना की सूचना देने के बाद भी ढांड पुलिस मौके पर करीब 2 घंटे देरी से पहुंची। इसके बाद पुलिस व फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट्स टीम ने काफी देर तक बारीकि से दुकान का मुआयना किया।
विज्ञापन


विस्तार नई अनाज मंडी के सामने स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक जसविंद्र पुत्र चमेल सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र जिले सिंह निवासी गांव जडौला व रणधीर पुत्र हुसन सिंह निवासी गांव महदूद ने बताया कि रोजाना की तरह रात को करीब साढ़े 8 बजे दुकान ठीक प्रकार से बंद करके घर चले गए। आज सुबह लगभग 8 बजे जब जसविंद्र पुत्र चमेल सिंह दुकान खोलने लगा तो दुकान के शटर की साइड की पत्तियां टूटी हुई थी और दुकान खोलने पर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। घटना की सूचना तत्काल जसविंद्र ने थाने में जाकर ढांड पुलिस को दी। जसविंद्र ने बताया कि चोर दुकान से 13 एलईडी टीवी, 15 तार के बंडल, 3 स्टेबलाईजर, एक इन्वर्टर व बैटरा सहित सामान चुराकर ले गए।
विज्ञापन


ढांड थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने जसविंद्र की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की जांच करेगी, ताकि चोरों के बारे में कोई सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 घंटे पहुंची देरी से पुलिस, लोगों ने जमकर कोसा
शिकायत के बाद भी करीब 2 घंटे देरी से पहुंची ढांड पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों व दुकानदारों ने जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। दुकानदार व ग्रामीण दिलबाग, दीपू, रामपाल, नितिन, बलिंद्र, संजीव, गणेश, सतपाल, सुरेश, सिंदर, सतबीर सहित कई लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि चोरी की घटना की लिखित में शिकायत देने के बाद भी पुलिस मौके पर करीब अढ़ाई घंटे देरी से पहुंची है। जिससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस अपनी ड्यूटी किसी तरह से दे रही है। ग्रामीणों व दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही चोरों को नहीं पकड़ा गया तो लोग कठोर कदम उठाने पर बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी पुलिस की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed