फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   shersingh, dad body,india

आज भी स्वदेश नहीं पहुंचा शेर सिंह का शव

Sat, 10 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Sat, 10 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
 जार्जिया के शहर तपलीसी में मौत का शिकार हुए गुहला के रत्ता खेड़ा गांव के निवासी शेर सिंह का शव शुक्रवार को भी स्वदेश नहीं पहुंच पाया है। शव के ना आने पाने से परिवार के सदस्यों को पल पल भारी पड़ रहा है। अब सोमवार को शव के भारत पहुंचने की बात कही जा रही है। शेर सिंह के परिजन दिलबाग सिंह ने बताया कि जार्जिया सरकार ने शव को भेजा जाना था और इसे शुक्रवार को भारत पहुंचना था, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने शव के साथ बिशरा रिपोर्ट की मांग की, जिसके चलते शव को जार्जिया से रवाना नहीं किया जा सका। दिलबाग सिंह ने बताया कि किसी भी मौत की बिशरा रिपोर्ट आने में 40 दिनों का वक्त लगता है, ऐसी स्थिति में 40 दिनों तक शव का इंतजार करना बड़े ही मुश्किल भरे क्षण हैं। उन्होंने बताया कि शव को जल्दी भारत मंगवाने के लिए जार्जिया में मौजूद केयरटेकर ने मौत की वजह के कुछ जरूरी पहलुओं की रिपोर्ट वहां की सरकर से तैयार करवाई है, जो शव को भारत लाने में मददगार होगी। दिलबाग सिंह ने बताया कि अब शेर सिंह का शव 10 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर जार्जिया से भेजा जाएगा और 11 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। उसी दिन शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। दिलबाग सिंह ने बताया कि ये क्षण परिवार के लिए बहुत ही भारी है। शेर सिंह की मां व बहन सदमे जैसी स्थिति है वहीं पिता व दादा भी गहरे शोक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed