{"_id":"64685b697b40e055260c51f9","slug":"robbery-incident-near-nh-152d-in-mohana-village-of-kaithal-23-thousand-rupees-and-gold-chain-loote-from-two-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: गांव मोहना में एनएच 152 डी के पास लूट की घटना, दो युवकों से 23 हजार रुपये व सोने की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: गांव मोहना में एनएच 152 डी के पास लूट की घटना, दो युवकों से 23 हजार रुपये व सोने की चेन लूटी
Sat, 20 May 2023 11:02 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 20 May 2023 11:02 AM IST
सार
करनाल रोड मोहना गांव में एनएच 152 डी से पहले पैट्रोल पंप पर तेल डलवाया व पंप पर ही बैंक कार्ड स्वैप करके 23 हजार रुपये नकदी ली। जब वे जाने लगे तो तभी 5-6 आनजान लोग मुंह पर कपड़ा बांध कर हाथ में लाठी, गंडासी लेकर उनकी गाड़ी के सामने आ गए। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे पर लठ मारकर उसे तोड़ दिया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैथल के गांव मोहना में एनएच 152 डी के पास 5-6 नकाबपोश आरोपियों ने कार सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया और उनसे 23 हजार रुपये नकदी व सोने की चेन लूटकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव फतेहपुर निवासी आकाश ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह और उसका दोस्त सौरव 19 मई को दोपहर करीब एक बजे गांव से पानीपत अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने युवकों पर किया जानलेवा हमला, गाड़ी के शीशे भी तोड़े, केस दर्ज
उन्होंने करनाल रोड मोहना गांव में एनएच 152 डी से पहले पैट्रोल पंप पर तेल डलवाया व पंप पर ही बैंक कार्ड स्वैप करके 23 हजार रुपये नकदी ली। जब वे जाने लगे तो तभी 5-6 आनजान लोग मुंह पर कपड़ा बांध कर हाथ में लाठी, गंडासी लेकर उनकी गाड़ी के सामने आ गए। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे पर लठ मारकर उसे तोड़ दिया और उन दोनों पर लाठी, गंडासी व ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी उनसे गले में डाली हुई सोने की चेन व 23 हजार रुपये लूट कर ले गए। घटना में उन दोनों को काफी चोट आई हैं। एसआई महीपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन