फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   road accident, two dead, one injured, car and truck, kaithal

नेशनल हाईवे पर कार और ट्रॉले में हुई भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Mon, 05 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 05 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
road accident, two dead, one injured, car and truck, kaithal
कार के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नेशनल हाइवे पर शेरगढ़ चौक के निकट शनिवार रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कार व ट्राला की भिड़ंत के कारण हुआ। भयानक हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा ट्राला सड़क के किनारे खाली प्लॉट में जा घुसा। हादसे में घायल युवकों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर आकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सचिन व राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। लेकिन सचिन ने पीजीआई ले जाते समय रास्ते दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शहर के पंसारियां मोहल्ला कैथल निवासी जय सिंगला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई आकाश, पड़ोसी सचिन व राहुल मार्केटिंग का काम करते थे। शनिवार को वे काम के सिलसिले में नरवाना गए थे। रात के समय तीनों युवक कार में अपने घर वापस लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे जब वे हिसार-चडीगढ़ बाइपास पर पहुंचे तो देवीगढ़ रोड के पास तेज गति व लापरवाही से आ रहे ट्रक ट्राला चालक ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि 24 वर्षीय आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 वर्षीय सचिन व 27 वर्षीय राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई जाते समय सचिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि राहुल का पीजीआई में इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद युवक को बड़ी मुश्किल से अंदर से निकाला गया। जबकि ट्रक ट्राला सड़क किनारे खाली पड़े प्लाटों में जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौता चिराग था सचिन
सचिन दो बहनों में इकलौता भाई था। पिता की काफी साल पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में परिवार में मां व बहनों के पास एकलौता भाई था। जिससे पूरे परिवार की आशाएं बंधी थी। लेकिन वह भी हादसे में चला गया।

फोन पर पिता को पांच-दस मिनट में पहुंचने की बात कही थी
रात करीब साढ़े नौ बजे राहुल के पिता कपिल ने उससे बात भी की। उस समय राहुल ने पिता को बताया कि वे पांच दस मिनट में घर पहुंच रहे हैं। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल है। जिसका पीजीआई में इलाज चल रहा है।


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कृष्ण ने बताया कि मृतक आकाश के भाई की शिकायत पर ट्रक ट्राले के अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया है। हादसे में युवक आकाश व सचिन की मौत हो गई। आरोपी ट्राला चालक अभी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed