फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rape, porn vedio, blackmail, case file, kaithal

अश्लील वीडियो बनाकर करते रहे आठ माह तक दुष्कर्म

Tue, 25 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 25 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
rape, porn vedio, blackmail, case file, kaithal
rape
यहां एक गांव में अश्लील विडियो बनाकर कई युवक एक महिला के सहयोग से एक नाबालिग से आठ माह तक दुष्कर्म करते रहे। नाबालिग ने तंग आकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी एक नाबालिग ने कहा है कि बचपन से ही वह अपने नाना-नानी के पास एक गांव में रह रही है और पास के गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में पढ़ती है। आरोप है कि घर के पास ही रीना पत्नी रविंद्र का मकान है। जहां उसका आना-जाना रहता है। आरोप है कि एक दिन रीना ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। जिन्होंने उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद उसकी रिश्ते में मामी लगने वाली वह महिला आई तो उसने कहा कि ये काम तो होता ही है। आरोप है कि युवकों ने उसकी अश्लील विडियो भी बना ली थी।
विज्ञापन


उसी वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसकी मामी ने उससे पैसे ऐंठने भी शुरू कर दिए और अन्य युवकों से भी गलत काम करने के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने नाबालिग से 85 हजार रुपये की नकदी व कुछ गहने भी हथिया लिए। नाबालिग का कहना है 12 फरवरी 2016 को उससे गलत काम का सिलसिला शुरू हुआ जो अब तक जारी था। बाद में उसने सारी बात अपनी मौसी को बताई। उसकी मौसी उसे लेकर पुलिस के पास पहुंची। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने अमन, रवि, साहिल, मनोज, विवेक व रीना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर दर्शना देवी ने कहा कि चार युवक व महिला पर ब्लेकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed