फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rahul replaced five candidates in constable recruitment and gave examination instead of one in revenue recruitment

फर्जीवाड़ा: सिपाही भर्ती में राहुल ने पांच अभ्यर्थियों की जगह तो रेवेन्यू भर्ती में एक की जगह दी परीक्षा

Tue, 21 Dec 2021 02:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 02:50 AM IST
सार

हरियाणा की पुलिस सिपाही भर्ती और रेवेन्यू क्लर्क परीक्षा में राहुल ने दोनों परीक्षाओं में दूसरे की जगह परीक्षा दी। पूछताछ में कई अन्य भर्तियों में फर्जीवाड़े का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
Rahul replaced five candidates in constable recruitment and gave examination instead of one in revenue recruitment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

31 अक्तूबर को हुई हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में कैथल पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी राहुल ने एक नहीं बल्कि पांच युवकों की जगह परीक्षा दी है। इसके अलावा राहुल ने हरियाणा रेवेन्यू विभाग में क्लर्क के लिए हुई भर्ती परीक्षा में भी दूसरे की जगह परीक्षा दी है। यह खुलासा कैथल पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह से प्रारंभिक पूछताछ में हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का खुलासा हो सकता है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः सिपाही भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल: अपने स्थान पर दूसरे से परीक्षा दिलाने वाला अभ्यर्थी भी हुआ सफल, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन


विदित हो कि हरियाणा में सात अक्तूबर को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो गए थे। मामला उजागर होने के बाद सरकार को परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इसके बाद पुख्ता सुरक्षा के बीच परीक्षा के दावे किए गए, लेकिन दुबारा से 31 अक्तूबर को हुई परीक्षा में भी अब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः  हरियाणा: फर्जीवाड़ा कर परीक्षा पास कराने में चंडीगढ़ बुड़ैल जेल के हेड क्लर्क समेत चार गिरफ्तार, पुलिस भर्ती सवालों के घेरे में

 

इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अलग-अगल समय पर पांच अभ्यर्थियों की जगह धरे गए एक आरोपी राहुल ने परीक्षा देने की बात स्वीकार की है। ऐसे में अब देखना होगा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इस फर्जीवाड़े पर क्या संज्ञान लेता है। 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन की सुनिए

छह अभ्यर्थियों की जगह दूसरे युवकों के परीक्षा देने के सवाल पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने पल्ला झाड़ लिया। इस संबंध में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि आप ही बता दीजिए कि इसे कैसे रोका जाए? उन्होंने कहा कि यह आपराधिक मामला है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed