फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   murder, women, bhabhi, kaithal

संबंध बनाने से मना किया तो देवर ने कर दिया भाभी कत्ल

Fri, 12 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 12 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
murder, women, bhabhi, kaithal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
गुहला के गांव चक्कू लदाना में देवर ने अवैध संबंध ना बनाने पर भाभी की हत्या कर दी। मृतका के भाई की शिकायत पर गुहला थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले कई बार मृतका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल चुका था। जिस बारे में ना केवल उसने इंकार कर दिया था, बल्कि परिजनों को भी बता दिया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


खेड़ी गुलाम अली निवासी रवि कुमार ने बताया कि छह साल पहले उसकी बहन पिंकी देवी की शादी चक्कू लदाना निवासी वजीर सिंह से हुई थी। वजीर का चचेरा भाई शिव कुमार उर्फ शिभू पिंकी को परेशान करता रहता था। वह उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता। पिंकी ने इसकी शिकायत की तो परिजनों ने आरोपी को अपनी हरकतों से बाज आने के लिए समझाया। रवि ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे उसके जीजा के फोन से पिंकी का फोन आया। फोन पर पिंकी ने बताया कि शिव उनके घर पर आया था और उसने गलत हरकत करने का प्रयास किया। इस पर परिजनों ने पिंकी को कहा कि वे जल्द ही चक्कू लदाना आकर आरोपी को समझाएंगे।
विज्ञापन


रवि ने बताया कि दोपहर के समय पिंकी की ससुराल से दोबारा फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि पिंकी (27) की हत्या हो गई है। सूचना पाकर जब वे मौके पर पहुंचे तो चारपाई पर शव पड़ा हुआ था। कान व मुंह पर चोट के निशान और गले पर रगड़ लगी हुई थी। आरोप है कि शिवकुमार उर्फ शिंभू ने ही उसकी बहन की हत्या की है। मृतका का पति खेती करता है और सब्जी की फेरी लगाता है। पता चला है कि जिस समय हत्या हुई, सास व पति घर से बाहर थे। पिंकी को घर में अकेली पाकर ही हत्या को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव कुमार उर्फ शिभू के खिलाफ ह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed