फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman shot

विवाहिता को ऑटो से उतारकर मारी गोली

Tue, 09 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Tue, 09 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Married woman shot
 
विज्ञापन

पुलिस थाने से समझौता करके ससुराल जा रही महिला को एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते ऑटो से उतारकर गोली मार दी। जो महिला की पीठ में लगकर पेट से होते हुए निकल गई। साथ ही महिला के पुत्र के हाथ पर भी छर्रे लगे हैं। महिला को गंभीर हालत में पीजीआई में रेफर किया गया है। वहीं बच्चे को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। महिला आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाने में दी गई शिकायत पर समझौता करने के बाद ससुराल लौट रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार कैथल के माता गेट निवासी पिंकी देवी (25) का करीब 4 साल भर पहले करनाल निवासी रिंकू के साथ विवाह हुआ था। इसी बीच कैथल निवासी युवक संजीव कुमार उस पर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। उसे धमकी दी थी कि यदि वह उसके साथ नहीं रही तो वह उसे गोली मार देगा। इन सब धमकियों से परेशान होकर पिंकी ने दस दिन पहले महिला पुलिस थाने में शिकायत देकर संजीव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में इसी सप्ताह समझौता हो गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को वह अपने ससुराल वालों के साथ ऑटो में सवार होकर ससुराल जा रही थी। इसी बीच जब वे शुगर मिल के पास पहुंचे तो एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए संजीव ने ऑटो रुकवा कर उसे बाहर निकाला और उसे गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी। जो उसके पेट से होते हुए निकल गई। इसी दौरान उसके तीन साल के बेटे यश को भी गोली के छर्रे लगे। संजीव उस युवक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल की ओर दौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवकों का पीछा भी करने का प्रयास किया। लेकिन वे भागने में सफल रहे। बाद में पिंकी व उसके पुत्र को अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एसएचओ महावीर ने बताया कि पुलिस ने पिंकी की शिकायत पर संजीव व एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी सतीश गौतम सहित कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जानकारी हासिल की। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

कई सालों से कर रहा है परेशान
अस्पताल में पिंकी की बहन रजनी ने कहा कि संजीव उसकी बहन को कई सालों से परेशान कर रहा है। वह किसी मामले में एक साल तक जेल में रहा। वह उसकी बहन को ससुराल से भी लेकर आया। वह पिंकी को ससुराल में जाने पर लगातार धमकियां दे रहा था। वहीं रिंकू के पति ने भी कहा कि संजीव ने उसे फोन करके धमकियां दी थीं कि यदि वह उसे लेकर जाएगा तो वह उसे जान से मार देगा।


पीड़ित महिला व आरोपी युवक का आपसी प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। युवक ने महिला को गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण मुरारी, एसपी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed