फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Two accused of attacking the police team arrested

Kaithal: पुलिस टीम पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, झगड़े की सूचना पर गई थी चीका के शादीपुर गांव

Mon, 27 Nov 2023 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 11:11 PM IST
सार

थाना गुहला में यह मामला दर्ज कराया गया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Kaithal: Two accused of attacking the police team arrested
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के कैथल के चीका के शादीपुर गांव में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चौकी महमूदपुर पुलिस प्रभारी एएसआई राजबीर सिंह की टीम ने जांच करते गांव शादीपुर निवासी आरोपी बलिहार सिंह व जसपाल सिंह को दबोचा। बाद में न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी महमुदपुर पुलिस के एचसी मंजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि गत 25 नवंबर को पुलिस टीम सूचना मिलने के बाद शादीपुर स्थित देशी शराब के ठेके पर दो पक्षों में हुए झगड़ा रुकवाने पहुंची थी। सूचना पर वहां ईएचसी हरजीत सिंह, एसपीओ कुलविंद्र सिंह व चालक तरसेम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां दो पक्षों में झगड़ों के शांत करने के लिए पुलिस टीम पूछताछ कर रही थी। इस बीच जसपाल व बलिहार ने पुलिस टीम के साथ गालीगलौज शुरू कर दी और एसपीओ के साथ हाथापाई की गई। इसके बाद दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed