फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, rice,chhapa

चावल निर्यातकों के यहां आयकर विभाग की रेड

Sat, 14 Jan 2017 12:19 AM IST
kaithal beuro
kaithal beuro Updated Sat, 14 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
kaithal, rice,chhapa
- फोटो : amar ujala
दो चावल निर्यातकों के यहां वीरवार सुबह शुरू हुई आयकर विभाग की रेड शुक्रवार दिन भर जांच चली। निर्यातक फर्मों से मिली जानकारी के आधार पर विभाग की टीमों ने अब अनाज मंडी में आढ़तियों के यहां भी छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी है। जिससे आढ़तियों व व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दिन भर यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना रहा। मिलर्स, आढ़ती व कई अन्य विभागों के अधिकारी भी मामले की जानकारी लेते नजर आए।
विज्ञापन

वीरवार सुबह आयकर विभाग की करीब 35 गाड़ियों में लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों ने शहर में दो चावल निर्यातकों के यहां छापेमारी की। वीरवार दिन भर व रात काफी देर तक कागजात खंगाले गए। इन फर्मों के राइस मिल, घरों व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर विभाग की टीमों ने कागजात खंगाले। वहीं शुक्रवार सुबह फिर से शुरू हुई कार्रवाई के बाद दिन भर जांच चली।
विज्ञापन


आढ़तियों से मांगा दोनों निर्यातक फर्मों से लेन-देन का रिकॉर्ड
दोनों फर्म से मिली लेन-देन की जानकारी के बाद दोपहर तक आयकर विभाग की टीमों ने अनाज मंडी का रुख कर लिया। जहां करीब 11 दुकानों पर पहुंच कर रिकॉर्ड मांगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई अनाज मंडी में करीब 11 दुकानों पर टीम ने पहुंच कर दोनों ही निर्यातक फर्मों के साथ वर्ष 2015-16 व 2016-2017 में किए गए दोनों फर्मों से जो भी लेन-देन हुआ है। वह चेक से हुआ या फिर नकदी में। साथ ही इन फर्मों के साथ लेन-देन की बैंक स्टेटमेंट की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों और व्यापारियों में हड़कंप
दो दिनों से चल रही छानबीन के चलते आढ़तियों व व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विशेष रूप से अनाज मंडी में दहशत का माहौल रहा। आढ़तियों ने बताया कि बेशक सब कुछ नियमानुसार हो, लेकिन जो भी आढ़ती कार्रवाई की जद में आएगा, उसे बेवजह मानसिक परेशानी तो होती ही है।

100 से ज्यादा आढ़तियों की लिस्ट, आज कई अन्य से भी हो सकती है पूछताछ:
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्यातक फर्मों से करीब 150 से ज्यादा आढ़तियों के साथ लेन-देन की सूची टीम के हाथ लगी है। शुक्रवार को करीब 11 आढ़तियों से पूछताछ की जा चुकी है। अभी और भी आढ़ती पूछताछ की जद में आ सकते हैं।

स्टॉक की भी हो सकती है जांच
सूत्रों ने बताया कि फर्मों के पास इस समय उपलब्ध चावल, धान के स्टॉक की फिजिकल वेरिफिकेशन भी हो सकती है। जिसमें यह पता लगाया जा सकता है कि कितना चावल निकाला जा चुका है। सीजन में कितना धान खरीदा था। उसमें से कितना धान अभी बचा हुआ है।


आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर इंस्पेकशन प्रेम कुमार ने बताया कि अभी कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। फर्मों के यहां से जो भी जानकारी मिल रही है। उसी अनुसार जांच आगे बढ़ रही है। कुछ आढ़तियों से हुए व्यवहार के बाद उनसे भी जानकारी हासिल की है। इसमें यदि कुछ नियमों के विरुद्ध मिलता है तो कार्रवाई होगी। अन्यथा कुछ नहीं होगा। जांच का कार्य शनिवार को भी जारी रहेगा। जैसे ही कुछ फाइनल होगा, जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed