फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal police freed eight youths of Nepal from Kolkata from extortion gang

हरियाणा पुलिस की कामयाबी: कोलकाता से नेपाल के आठ बंधकों को वसूली गैंग से करवाया मुक्त, गिरोह के आठ सदस्य काबू

Sat, 26 Nov 2022 04:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 04:28 PM IST
सार

कोलकाता से हरियाणा के कैथल जिले की पुलिस ने युवक युवतियों को मुक्त कराया है। गिरोह के आठ सदस्यों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। गिरोह सरगना भागने में कामयाब रहा।

विज्ञापन
Kaithal police freed eight youths of Nepal from Kolkata from extortion gang
मामले की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिला पुलिस ने कोलकाता में गुप्त मिशन में आठ नेपाली युवक-युवतियों को वसूली गैंग से मुक्त करवाया है। इनमें दो युवतियां शामिल हैं। इनसे करोड़ों रुपये वसूली करने के बाद भी कोलकाता में बंधक बनाया हुआ था। परिजनों से करोड़ों रुपये वसूली के प्रयास में थे। कैथल पुलिस ने इन्हें मुक्त करवाने के साथ-साथ आठ गिरोह सदस्यों को काबू किया है। आठ मुक्त करवाए गए युवक-युवतियों व आठ आरोपियों को पुलिस कैथल लेकर पहुंची हैं।

विज्ञापन


नेपाल में युवक-युवतियों के परिजनों को सूचित कर दिया है। जल्द ही नेपाल से उनके परिजन कैथल पहुंच कर उन्हें न्यायालय की अनुमति से लेकर जाएंगे। वहीं पुलिस आठ पकड़े गए गिरोह सदस्यों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। गिरोह सरगना फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


सुनील केजरीवाल नामक गिरोह सरगना का पूरे देश में नेटवर्क बताया गया है। जो मुंबई का रहने वाला है। मुंबई से गिरोह को चलाता था और पूरे देश में युवक-युवतियों को बंधक बनाकर वसूली गिरोह चला रहा था। इतना ही नहीं मुक्त करवाए गए नेपाली युवकों में से दो को दुबई भेजा जा चुका था। वहां भी उन्हें बंधक बनाया। फिर वापस दिल्ली लाया गया। दिल्ली से कोलकाता लेजाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल पुलिस ने यह सारी कार्रवाई कैथल के गांव बाकल निवासी विक्रम सिंह को कोलकाता में बंधक बनाने की घटना के बाद की है। विक्रम को पुलिस पहले ही मुक्त करवा चुकी है। दस दिन पहले कैथल पुलिस ने मुंबई से पांच गिरोह सदस्यों को काबू किया था। इसके बाद उन्हें दस दिन के रिमांड पर लेकर कोलकाता में गिरोह सदस्यों के ठिकानों पर रेड की।


एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि गिरोह सरगना सुनील केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे देश में उसके बारे में सूचना भेजी जाएगी। साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी इस बारे में सूचित किया जाएगा। ताकि वह विदेश न जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed