{"_id":"6405bda8efed8a32d8049451","slug":"kaithal-police-arrested-accused-who-cheated-rss-leader-brother-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: RSS नेता के भाई से ठगी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, नकदी, आभूषण व कार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: RSS नेता के भाई से ठगी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, नकदी, आभूषण व कार बरामद
Mon, 06 Mar 2023 03:48 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 06 Mar 2023 03:48 PM IST
सार
बीते शनिवार को आरोपी ने पिहोवा का एसएचओ बताकर आरएसएस के सदस्य इंद्रेश के भाई अरुण सर्राफ की दुकान से 8.70 लाख रुपये के आभूषण लेकर दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी को धक्का देकर फरार हो गया था। पुलिस ने सिटी थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल में आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश के भाई व भाजपा नेता अरुण सर्राफ से ठगी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी कुरुक्षेत्र की पृथ्वी कॉलोनी निवासी रमनदीप उर्फ लाडी को दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से आठ लाख 70 हजार रुपये के आभूषण व गाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। सोमवार को डीएसपी रविंद्र सांगवान ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
पिहोवा का एसएचओ बताकर भाजपा नेता से की थी ठगी
बीते शनिवार को आरोपी ने पिहोवा का एसएचओ बताकर आरएसएस के सदस्य इंद्रेश के भाई अरुण सर्राफ की दुकान से 8.70 लाख रुपये के आभूषण लेकर दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी को धक्का देकर फरार हो गया था। पुलिस ने सिटी थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीआईए वन की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इससे पहले आरोपी ने करनाल व पूंडरी में वारदातों को अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपी सफल नहीं हो पाया था। शहर के बीच मुख्य बाजार से आरोपी ने आभूषण छीने थे।
विज्ञापन
ज्योतिष का काम करता है आरोपी
शिकायत में इंद्रेश के भाई अरुण ने बताया था कि शनिवार को शाम को करीब तीन बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर आया था। आरोपी ने बताया कि वह रमनदीप सिंह है और पिहोवा थाना में एसएचओ है। उसने अपना पुलिस का आई कार्ड भी दिखाया। इसके बाद आरोपी ने शादी के लिए कुछ आभूषण खरीदने चाहे। आरोपी को नेता ने आभूषण दिखा दिए। आरोपी ने आठ लाख 70 हजार रुपये के आभूषण पसंद कर लिए। आभूषणों को पैक करवा कर बिल बनवा लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने कहा कि रुपये गाड़ी में पड़े हैं। आप किसी को साथ भेज दो। वह रुपये वहां से दे देगा। उसने आभूषण की दुकान पर काम करने वाले गगन नाम के लडक़े को आभूषण देकर उसके साथ भेज दिया। जब आरोपी रमन दीप सिंह गाड़ी के पास पहुंचा और उसने गाड़ी को स्टार्ट कर लिया और मौका पाते ही आरोपी उसकी दुकान के कर्मचारी गगन के हाथ से आभूषण छीन कर अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी का एक दिन पुलिस रिमांड लिया है। रिमांड दौरान पुलिस आई कार्ड व अन्य मामलों की जांच करेगी। आरोपी पिहोवा में ज्योतिष का काम काफी समय से कर रहा है।