{"_id":"3d9087fb66c5cfa58c8459a4f0cd1d08","slug":"kaithal-news-hindi-news-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर दो मामलों में 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले प्रकाश में आए हैं। कलायत व सीवन पुलिस ने दोनों मामलों में दो महिलाओं सहित आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
पहले मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में गांव बालू निवासी बलजीत उर्फ बजीर ने बताया कि वह विदेश में जाना चाहता था। करीब दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात कुलतारन निवासी सुखबीर से हुई। उसने उन्हें बताया कि वह ओर उसका भाई सुखविंद्र विदेश भेजने का कार्य करते हैं।
विदेश भेजने के बाद वह विदेशों में कंपनी में नौकरी भी लगवा देते हैं। बलजीत ने बताया कि सुखबीर ने उसको विदेश जाने के बाद पैसों कमाने को लेकर बड़े-बड़े सपने दिखाए। उसकी बातों में आकर उसने उसके दो भाइयों व खुद को विदेश भेजने के लिए बारे में जानकारी ली। विदेश भेजने के लिए सुखबीर ने 40 लाख रुपये की मांग रखी। करीब दो वर्ष पहले उन्होंने उनको 30 लाख रुपये नकद व 10 लाख रुपये विदेश भेजने के बाद देने की बात हुई। उसने बताया कि पैसे लेने के समय पर सुखबीर, सुखविंद्र के अलावा उसके पिता गुलाब सिंह, सुखबीर सिंह की पत्नी उर्मिला, सुखविंद्र का पुत्र डोला मौजूद था।
विज्ञापन
आरोपियों ने ना तो उसको ओर उसके भाईयों को विदेश भेजा ओर ना ही उनके पैसे वापिस हुए। जब आरोपियों से पैसे वापिस मांगने के लिए गए तो आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। जिसके कारण मजबूरन उनको पुलिस की शरण लेनी पड़ रही है। कलायत एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने महिला सहित पांच पर केस दर्ज कर जांच सीआईए-3 को सौंप दी है।
दूसरे मामले में सीवन पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ककराला कुचयां निवासी महिला सुखविंद्र कौर ने बताया कि वह अपने बेटे का विदेश भेजना चाहती थी। जिसको लेकर उसकी मुलाकात गांव रामपुरा प्रेमपुरा निवासी महिला जसबीर कौर से हुई। सुखविंद्र कौर ने बताया कि जसबीर कौर का पति विदेश में रहता है।
उनसे उसके बेटे को अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। जिसके लिए उसने 8 लाख रुपये की मांग रखी। एक अक्टूबर 2014 को उसने आठ लाख रुपये की राशि उसको दे दी। लेकिन पैसे लेने के बाद ना तो उसके बेटे का अमेरिका भेजा ओर ना ही उसके पैसे वापिस दिए। इस कार्य में रामपुरा प्रेमपुरा निवासी जसबीर कौर के अलावा उसका पति श्रवण सिंह, उसका पुत्र सुरेंद्र सिंह भी शामिल है।
उसने बताया कि जब आरोपियों से पैसे मांगे गए तो उन्होंने उसको पैसे देने से मना कर दिया ओर जान से मारने की धमकी दी है। एएसआई पाला राम ने बताया कि पुलिस ने महिला सहित तीन पर केस दर्ज कर लिया है।