फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Fraud of Rs 17 lakh in the purchase and sale of land, case registered against the couple

Kaithal: जमीन की खरीद-फरोख्त में 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दंपती पर केस दर्ज

Sat, 02 Sep 2023 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 10:38 PM IST
सार

जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Kaithal: Fraud of Rs 17 lakh in the purchase and sale of land, case registered against the couple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल में जमीन की खरीद-फरोख्त में आरोपी दंपती ने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव टयोंठा निवासी विश्वपाल राणा ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसके पिता गुलाब सिंह ने अपने जीवनकाल में 24 कनाल कृषि भूमि गांव की ही रीना रानी को 54 लाख रुपये में बेची थी।

विज्ञापन


उसके पिता गुलाब सिंह ने चार लाख रुपये अग्रिम ले लिए। बकाया 50 लाख रुपये और लेने थे। इस बीच उसके पिता का 19 मई 2023 को देहांत हो गया। उनकी मृत्यु के पश्चात जब शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन व बैंक संबंधित कागजात संभाले तो पाया कि आरोपी महिला व उसके पति राजिंद्र ने 50 लाख रुपये की राशि अलग-अलग चेक के माध्यम से देने की बात कही थी। उनमें से केवल तीन चेक के माध्यम से ही उसके पिता के खाते में 33 लाख रुपये राशि प्राप्त हुई है। बकाया 17 लाख रुपये आज भी आरोपियों पर बकाया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने जमीन लेने के बावजूद उसके पिता को पूरी राशि अदा न करके उनके साथ विश्वासघात व 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। अब वे आरोपियों ने अपने रुपये मांग रहे हैं तो आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed