फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: constable working in Guhla police station arrested with bribe of five thousand rupees

Kaithal: झगड़े के केस में जमानत करवाने की एवज में रिश्वत लेने के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 04:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 04:54 PM IST
सार

एसीबी कैथल के इस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि शिसिपाही बजिंद्र को पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Kaithal: constable working in Guhla police station arrested with bribe of five thousand rupees
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के कैथल के गुहला थाना में तैनात हेड कॉन्स्टेबल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगेहाथों काबू किया है। जानकारी के अनुसार, गुहला निवासी लवप्रीत सिंह का कुछ समय पहले किसी से झगड़ा हुआ था। इसके चलते गुहला थाना में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच गुहला थाना में तैनात हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह कर रहा था।

विज्ञापन


आरोप है कि लवप्रीत सिंह की जमानत करवाने की एवज में हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह ने परिजनों से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन 10 हजार रुपये में ही सौदा तय हो गया था। शिकायतकर्ता लवप्रीत सिंह के चाचा कुलविंद्र ने बताया कि एक दिन पहले लवप्रीत सिंह की जमानत हुई तो उसने रिश्वत के पांच हजार रुपये विजेंद्र सिंह को दे दिए बाकी के पांच हजार रुपये बुधवार को देने थे, लेकिन उसने मामले की शिकायत कैथल की एंटी करप्शन ब्यूरो को कर दी। इसके बाद इंस्पेक्टर सूबे सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
विज्ञापन


विपिन बैनीवाल डीईटीसी आबकारी व कराधान विभाग को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। एसीबी के अधिकारियों ने कुलविंद्र सिंह को रंग लगे नोट देकर भेजा जो उसने हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह को दिए। इसी दौरान आरोपी विजेंद्र को विजिलेंस की रेड का शक हो गया और वह भाग खड़ा हुआ जिसे विजिलेंस के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला निवासी कुलविंद्र सिंह की शिकायत पर गुहला थाना में रेड की गई जहां पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। विजेंद्र सिंह ने एक दिन पहले भी कुलविंद्र सिंह पांच हजार रुपए की रिश्वत ली थी। -सूबे सिंह, इंस्पेक्टर, एसीबी, कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed