फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Accused who wrote Khalistan Zindabad in Delhi ISBT arrested

Kaithal: दिल्ली ISBT में खालिस्तान जिंदाबाद लिखने वाला आरोपी काबू, महमूदपुर गांव से किया गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Nov 2023 10:38 PM IST
सार

दिल्ली की विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से गुहला के महमूदपुर गांव से गिरफ्तार किया है। पिहोवा के तलहेड़ी गांव निवासी मलक सिंह ससुराल में छिपा था। गुरपतवंत सिंह पन्नू का गुर्गा बताया जा रहा है। 28 सितंबर को दिल्ली आईएसबीटी में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे।

विज्ञापन
Kaithal: Accused who wrote Khalistan Zindabad in Delhi ISBT arrested
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली आईएसबीटी में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गुहला के गांव महमूदपुर से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने 28 सितंबर को दिल्ली आईएसबीटी में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे। जांच के बाद दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने 19 नवंबर की रात को उसे महमूदपुर गांव से गिरफ्तार किया था। वह खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का गुर्गा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिहोवा खंड में तलहेड़ी गांव निवासी आरोपी मलक सिंह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। वह दिवाली के बाद से ही महमूदपुर गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। उसे दिल्ली से पहुंची विशेष टीम ने कैथल पुलिस की सहायता से 19 नवंबर की रात को काबू किया था। आरोप है कि मलक सिंह ने दिल्ली और गुरुग्राम समेत कई जगहों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे थे।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस अधीक्षक उपासना ने बताया कि 19 नवंबर को पिहोवा खंड के गांव तलहेड़ी निवासी मलक सिंह को दिल्ली पुलिस ने महमूदपुर से काबू किया था। टीम के साथ वहां पर जांच के लिए क्षेत्र की स्थानीय पुलिस को भी लगाया गया था। मामले की आगामी जांच दिल्ली पुलिस की टीम ही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed