फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: 60 tola gold, six kg silver, two lakh rupees and other items stolen from the house

Kaithal: मकान से 60 तोले सोना, छह किलो चांदी, दो लाख रुपये व अन्य सामान चोरी

Mon, 04 Mar 2024 06:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 06:37 PM IST
सार

हरियाणा के कैथल में मकान से 60 तोले सोना, छह किलो चांदी, दो लाख रुपये व अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Kaithal: 60 tola gold, six kg silver, two lakh rupees and other items stolen from the house
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैथल के चीका में एक मकान से चोर 60 तोले सोना, छह किलो चांदी, दो लाख रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चीका निवासी राजीव गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी कि नई सब्जी मंडी चीका में उसका फर्नीचर का शोरूम है।

विज्ञापन


तीन मार्च को दोपहर एक बजे उसके परिवार के सभी सदस्य किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटियाला गए थे। इस बीच वह अपने शोरूम पर चला गया। जब अपराह्न करीब सवा तीन बजे घर पहुंचा तो पाया कि मकान का ताला पहले से ही टूटा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर बेडरूम को देखा उसके दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ था। अलमारियां खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने सारा सामान संभाला तो पाया कि कोई चोर घर से नकदी, गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गया।
विज्ञापन


राजीव गुप्ता ने बताया कि घर से 60 तोले सोना, छह किलो चांदी, दो लाख रुपये व अन्य सामान चोर ले गए हैं। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर से रुपये चोरी
गांव धनौरी निवासी हंसराज ने सदर थाना में शिकायत दी कि 29 फरवरी को शाम के समय अज्ञात आरोपी गांव के भगवान परशुराम मंदिर से 10 हजार रुपये चोरी करके ले गया। जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed