फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jail, police, raid, mobile, kaithal

मधुबन से आई टीम के साथ पुलिस ने जेल में चलाया जांच अभियान

Mon, 24 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 24 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
jail, police, raid, mobile, kaithal
दो बैरकों व शौचालय से मिले मोबाइल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मधुबन से आई पुलिस की विशेष टीम के साथ कैथल पुलिस ने रविवार को जिला जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें जेल में शौचालयों में से मोबाइल बरामद किए। पूरे सर्च ऑपरेशन में 4 मोबाइल बरामद किए गए हैं। फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया कि ये मोबाइल कौन सा कैदी या बंदी लेकर आया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कैदी या बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिला जेल में मोबाइल मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी करीब दर्जन भर मोबाइल जेल से बरामद हो चुके हैं। जांच में ही खुलासा हो सकता है कि आखिर जेल में मोबाइल कैसे पहुंचते हैं?
विज्ञापन


रविवार बाद दोपहर मधुबन से आई पुलिस टीम के साथ डीएसपी सतीश गौतम के नेतृत्व में पुलिस ने जिला जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में एसएचओ सिटी सहित दोनों टीमों के करीब 53 पुलिस कर्मचारी शामिल थे। पुलिस कर्मचारियों ने जेल में सभी बैरकों की तलाशी ली। साथ ही विशेष मशीन की सहायता से जेल परिसर में मोबाइल की मौजूदगी जांची। इस दौरान बैरक नंबर 6 के शौचालय से एक मोबाइल, बैरक नंबर 7 से दो मोबाइल और सुरक्षा चक्की के पास से एक मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन


जेल डिप्टी सुपरिटेडेंट सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला जेल से चेकिंग के दौरान चार मोबाइल बरामद किए है। जिनमें से एक मोबाइल शौचालय की सीट के नीचे छुपाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय की सीट तोड़कर निकाले मोबाइल-
विशेष मशीन की सहायता से मिली जानकारी के बाद शौचालय में मोबाइल ढूंढा। इसे बड़े ही शातिराना अंदाज में सीट के अंदर छुपाया हुआ था। जिसे निकालने के लिए सीट को तोड़ना पड़ा। यदि मशीन ना होती तो इस मोबाइल को ढूंढना मुश्किल था।

पिछले एक साल में करीब आ चुके है एक दर्जन से अधिक मामले-
जिला जेल में एक साल में करीब एक दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें पूर्व में फुटबाल के अंदर मोबाइल फिट करके, पानी की बोतल के अंदर, फलों या खाने की वस्तुओं के अंदर मोबाइल या सिम भेजने की बातें सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद जेल में मोबाइल पहुंचने का सिलसिला नहीं थम रहा। इसके पीछे किसका हाथ है? इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकता है।


शहर थाना प्रभारी एसएसओ अशोक कुमार ने बताया कि जिला जेल सुपरिटेडेंट की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

टीम के साथ जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें मोबाइल बरामद हुए हैं। मामले की जांच कर पता लगाया जाएगा कि यहां मोबाइल कैसे पहुंचते हैं? पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सुमेर प्रताप सिंह, एसपी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed