फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   health department, rmp arrest, clinic seal, kaithal

बारहवीं पास चला रहा था क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग ने किया काबू

Fri, 13 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 13 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
health department, rmp arrest, clinic seal, kaithal
क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार शाम गांव पीड़ल में छापा मारकर एक आरएमपी को भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाओं, स्वास्थ्य उपकरणों सहित काबू किया है। मौके पर साथ में पहुंची पुलिस ने आरएमपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी ने गांव में क्लीनिक सेट-अप लगाया हुआ था।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डा. नीलम कक्कड़ ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गांव पीड़ल में अवैध रूप से क्लीनिक चलाया जा रहा है। सूचना के अनुसार वीरवार दोपहर बाद विभाग की टीम ने गांव में छापा मारा। जहां गांव ककहेड़ी निवासी रामनिवास को लोगों को दवाएं देते हुए काबू किया। जब उससे पूछा गया कि कौन सी डिग्री से यह कार्य कर रहे हैं तो वह मौके पर कोई डिग्री नहीं दिखा पाया। उसने खुद को बारहवीं पास बताया। उसने गांव में पूरा क्लीनिक सेटअप लगाया हुआ है। जिसमें डॉक्टर के बैठने, दवाओं व लैब के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


मौके पर उसके पास से भारी मात्रा में ऐसी अंग्रेजी दवाएं बरामद की गई जिसे वह रख नहीं सकता। साथ ही उसके पास से ईसीजी मशीन व स्वास्थ्य उपकरण जिसमें भाप देने की मशीन सहित टांके लगाने के उपकरण भी बरामद किए गए। इसके बाद उसके खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, ड्रग एक्ट सहित धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ रघुबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रामनिवास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed