फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana Police arrested 30 people so far in constable recruitment paper leak case

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: अब तक 30 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर में छापेमारी

Fri, 27 Aug 2021 02:40 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Aug 2021 02:40 AM IST
सार

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में हरियाणा पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब तक कुल 30 लोगों को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं बुधवार को गिरफ्तार दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Haryana Police arrested 30 people so far in constable recruitment paper leak case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। जम्मू एवं कश्मीर में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन


एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही पेपर लीक मामले में सीआईए-2 की टीम ने जांच करते हुए आरोपी दयाचंद उर्फ मोती निवासी ढाणी ब्राह्मण जिला हिसार और गुड्डू निवासी आर्य नगर हिसार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। 
विज्ञापन


आरोपी दयाचंद ने आरोपी नरेंद्र को 10 लाख रुपये देने के अतिरिक्त 4 उम्मीदवार भी उपलब्ध करवाए थे और आरोपी गुड्डू ने दो उम्मीदवार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी गुड्डू 4 अगस्त को हिसार के होटल में पेपर आउट करवाने को लेकर हुई बैठक में भी शामिल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक मामले में पुलिस अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में वांछित अन्य आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपी गुरुवार को अदालत में पेश कर दिए गए, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed