{"_id":"664cd2f42b2baf64ac0d961b","slug":"haryana-a-young-man-who-had-gone-to-watch-jagran-was-first-kidnapped-then-murdered-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जागरण देखने गए युवक का पहले किया अपहरण, फिर सिर में ईंट मारकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: जागरण देखने गए युवक का पहले किया अपहरण, फिर सिर में ईंट मारकर कर दी हत्या
Tue, 21 May 2024 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 21 May 2024 10:29 PM IST
सार
कैथल में जागरण देखने गए युवक का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। अंबाला रोड स्थित ड्रेन में शव फेंक दिया गया। सिर पर ईंट मारकर हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के कैथल शहर के माता गेट पर रविवार की रात जागरण देखने गए युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में आरोपियों ने पहले मृतक का अपहरण किया और बाद में सिर पर ईंटें मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद युवक के शव को ढांड रोड से अंबाला रोड के बीच बनी ड्रेन में गिरा दिया।
विज्ञापन
इस मामले में शिकायत के आधार पर शहर थाना की पुलिस की ओर से जांच शुरू की। इसके तहत फॉरेंसिंक की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। जबकि शहर थाना में ही इस युवक के अपहरण का केस शहर थाना में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी 18 साल का अंशुल रविवार रात के समय शहर के बड़ी देवी माता मंदिर में खाटू श्याम का जागरण देखने गया था। वह मंगलवार सुबह तक भी वापस नहीं लौटा। इस मृतक युवक का शव दोपहर के समय ढांड रोड से अंबाला रोड के बीच बनी कैथल ड्रेन से मिला। वहां पर एक राहगीर ने युवक के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे थाना शहर और थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
इससे पहले इस मामले में मृतक के पिता राममेहर की शिकायत पर सिटी थाना में अपहरण का केस दर्ज किया गया था। शव मिलने के बाद इसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। अंशुल के पिता राममेहर ने बताया कि रविवार रात करीब सवा नौ बजे वह अपने इकलौते बेटे अंशुल के साथ बड़ी देवी माता मंदिर में खाटू श्याम के जागरण में आया था। उसने रात 11 बजकर 27 मिनट पर उसके बेटे को फोन किया तो उसने बताया था कि वह अपने दोस्त दीक्षित के साथ है और पांच मिनट में आता है।
कुछ देर बाद जब उसने दोबारा फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उसने करीब दस बार फोन किया और बाद में नंबर बंद हो गया। रात करीब 12 बजे के बाद उसके पास दीक्षित के पिता का फोन आया कि दीक्षित को चोट लगी है।
वह उनके पास गया तो दीक्षित ने बताया कि दो गाड़ियों में चार से पांच युवक आए थे और वे अंशुल को उठा कर ले गए हैं। उसके साथ भी मारपीट की गई है। इसके बाद उसने सिटी थाना में अपहरण का केस दर्ज करवा दिया था। इस मामले में पुलिस दीक्षित से भी पूछताछ कर रही है। परिजनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
मंगलवार रात को मृतक के पिता की शिकायत पर पहले अपहरण का केस दर्ज किया गया था। अब युवक का शव मिलने के बाद इसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बीर सिंह, इंस्पेक्टर, प्रभारी, थाना शहर कैथल।
पुलिस ने दो दोस्तों को लिया हिरासत में : राम मेहर
अंशुल के पिता राम मेहर ने बताया कि पुलिस ने अंशुल के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। जब तक पुलिस उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज नहीं करती। तब तक वह अस्पताल से शव लेकर नहीं जाएंगे और ना ही दाह संस्कार करेंगे। पुलिस को उसके दोस्तों पर हत्या का शक है तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में देर क्यों की जा रही है। उसने गांव से अपने परिजनों को भी विरोध करने के लिए अस्पताल में बुलाया है।