फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fraud rice, two people arrest, police; kaithal

9 लाख का चावल हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jun 2016 11:55 PM IST
beauro kaithal
beauro kaithal Updated Wed, 22 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
fraud rice, two people arrest, police; kaithal
चावल हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चावल हड़पने के मामले में सीआईए-2 पुलिस द्वारा ठगी के 2 आरोपी जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोप है कि इन दोनों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से फर्म स्थापित कर व्यापारी से 9 लाख रुपये मूल्य का चावल हड़प लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि नजदीक शिव वाटिका प्रताप गेट कैथल स्थित मै. आरएन राइस मिल एक्सपोर्ट एंड डोमेस्टिक यूनिट में पार्टनर है। उनकी शिकायत पर थाना शहर में 2 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था। जिसमें उसने कहा था कि करीब एक माह पूर्व जिला कुरुक्षेत्र वासी 2 राइस ब्रोकर मिल में आकर उनसे मिले।
विज्ञापन


चावल दलालों ने उनके साथ डीलिंग करते हुए 9 लाख रुपये का चावल बतौर दलाल मै. मोहन ट्रेडर कंपनी दिल्ली के नाम से खरीद कर बिल कटवा लिया। 8 मार्च 2016 को लादा गया चावल 9 मार्च को बदनियती के साथ मै. वीके फूड्स गांव बौपाली नई दिल्ली में उतरवा कर 14 मार्च तक पेमेंट करने का आश्वासन दिया गया। बाद में भी आरोपी टालमटोल करते रहे तथा पेमेंट मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया मामले की जांच सीआईए-2 प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामकिशन के नेतृत्व में एएसआई जितेंद्र कुमार की टीम कर रही थी। टीम ने मंगलवार को जिला पानीपत के 2 ठिकानों से राजीव उर्फ राजू उर्फ दिनेश वासी बुडनपुर व आरोपी ईश्वर उर्फ काला उर्फ दीपक वासी महावटी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने बोगस नाम व दस्तावेजों के माध्यम से षड्यंत्र के तहत मै. वीके फूड्स कंपनी स्थापित की हुई थी। चावल दलाल की आड़ में वे इसी प्रकार धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। दोनों आरोपियों का बुधवार को अदालत से 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed