फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fraud, rape case, rupees, kaithal

दुष्कर्म का मामला खारिज करवाने के नाम पर हड़पे दो लाख 85 हजार

Thu, 20 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 20 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
fraud, rape case, rupees, kaithal
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मुकदमा खारिज करवाने एवज में दो लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। गुहला पुलिस ने दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी दी है। सीएम विंडो की शिकायत देने के बाद गुहला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव खरकां निवासी साहब सिंह ने बताया कि 2015 में उस पर 376 का मामला दर्ज किया गया था। जिसके कारण वह बहुत परेशान चल रहा था। गांव जनेदपुर निवासी जोगा सिंह ने उसको 376 का मामला खारिज करने का आश्ववासन दिया। जिसमें उसने कहा कि उसकी किसी से जान-पहचान है। मामला खारिज हो जाएगा। जिसकी एवज में उसने उससे एक लाख 35 हजार रुपये लिए। इसके अलावा उसने एक लाख 50 हजार रुपये गांव वजीर खेड़ा निवासी सतीश कुमार उर्फ काकू को दिलवाए।
विज्ञापन


साहब सिंह ने बताया कि पैसे देने के बाद भी उससे मामला नहीं हटाया गया। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जिसकी शिकायत उसने सीएम विंडो पर भी दी है। सीएम विंडो की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुहला पुलिस ने दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला थाना एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने साहब सिंह पर 2015 में 376 का मामला दर्ज किया गया था। मामला खारिज करवाने के एवज में जोगा सिंह व सतीश कुमार ने उससे पैसे लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed