{"_id":"57e57a9c4f1c1b416da82315","slug":"four-teeneger-arrested-police-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में 4 नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मामले में 4 नाबालिग गिरफ्तार
ब्यूरो कैथल
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन पुलिस ने 4 नाबालिगों को पकड़ दुकानों में सेंधमारी के 2 मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों के कब्जे से 43 चोरी के मोबाइल, 19 डाटा केबल, 5 चार्जर, 2 स्पीकर, 40 ओटीजी, 7 डेटा कार्ड, 10 जैक मोबाइल, मोबाइल बैटरियां और एक कंप्यूटर का सीपीयू बरामद किया है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस ने गश्त के दौरान 4 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष नगर निवासी 17 वर्षीय, 14 वर्षीय, 15 वर्षीय किशोर और एक अमरगढ़ गामड़ी निवासी 15 वर्षीय किशोर शामिल हैं। एसपी ने बताया कि पटेल नगर जाखौली अड्डा निवासी विजय ने शिकायत दी थी कि 14 सितंबर की रात को चोरों ने उसकी एसबीआई रोड पार्क के सामने स्थित मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा लिया था।
एक अन्य मामले में चंदाना रोड कैथल निवासी सौरभ की अमरगढ़ गामडी स्थित दुकान का ताला तोड़कर 15 सितंबर की रात 30 हजार रुपये का सामान चुरा लिया था। पकड़े गए चारों नाबालिग आरोपियों ने दोनों वारदात में संलिप्तता कबूली है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों को बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया है।