फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Father kills son in Kaithal of Haryana

रिश्तों का कत्ल: धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने से मना करने पर भड़का पिता, चाकू से इकलौते बेटे को मार डाला

Thu, 10 Mar 2022 12:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 12:05 AM IST
सार

हरियाणा के कैथल जिले के खरकां गांव का मामला है। युवक टायर की दुकान पर नौकरी करता था। जिसकी दो साल पहले शादी हुई थी युवक की पत्नी सात माह की गर्भवती है।

विज्ञापन
Father kills son in Kaithal of Haryana
मृतक चन्नपाल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने से रोक रहे इकलौते बेटे को पिता ने चाकू से हमला कर मौत की नींद सुला दी। इसके बाद फरार हो गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हरियाणा के कैथल जिले के गुहला क्षेत्र के खरकां गांव में एक बाप ने अपने ही बेटे पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। बेटे का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने पिता को पीर की दीवार तोड़ने से रोक रहा था। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं उसकी पत्नी भी सात माह की गर्भवती है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में खरकां गांव निवासी सुषमा रानी ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले खरकां निवासी चन्नपाल उर्फ विजय के साथ हुई थी। मंगलवार को वह व पति, सास कंतो देवी, ननद परी और ससुर जगीर राम के साथ घर पर थी। शाम करीब सात बजे उसका ससुर घर के समीप स्थित पीर (धार्मिक स्थल) की दीवार तोड़ने लगा। इस पर उसकी सास कंतो ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन


उसने गालियां देनी शुरू कर दी। इसी बीच उसका पति चन्नपाल (24) गया तो उसके ससुर ने हाथ में पकड़े चाकू से उसकी छाती पर वार कर दिया। चाकू लगते ही उसका पति जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो पड़ोसी जुटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर उसका ससुर मौके से फरार हो गया। कहा कि उसके पति की मौत ससुर द्वारा छाती में सीधे चाकू मारने से हुई है। पुलिस ने इस आरोपी जगीर राम के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ चीका रमेश ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश रही है। 


इकलौते बेटे को मार डाला  
चन्नपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी अभी सात माह के गर्भ से है। अपने ही पिता के हाथों युवक की हत्या से पूरा गांव स्तब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed