{"_id":"6728a34206f0646359063567","slug":"father-and-daughter-died-who-injured-in-road-accident-due-to-collision-between-car-and-scooter-in-kaithal-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कार व स्कूटी की टक्कर से सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्री की मौत, दिवाली पर घर आया हुआ था बिंद्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: कार व स्कूटी की टक्कर से सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्री की मौत, दिवाली पर घर आया हुआ था बिंद्र
Mon, 04 Nov 2024 04:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:04 PM IST
सार
हादसा रविवार शाम को हुआ था। कार भी हादसे में पलट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कैथल के गांव पाई में कार और इलेक्ट्रिक स्कूटी की टक्कर से हुए सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्री की मौत हो गई। दोनों को खेत से लौटते समय तीन नवंबर को एक कार चालक ने टक्कर मार दी थी। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के चाचा के ब्यान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव पाई निवासी रामफल की शिकायत अनुसार वह शाम करीब चार बजे अपने खेत में जा रहा था। जब वह धर्मकाटां के पास पहुंचा तो देखा कि एक कार पाई गांव से राजौंद की तरफ तेज गति से आ रही थी।
विज्ञापन
दूसरी ओर से उसका 25 वर्षीय भतीजा बिंद्र अपनी दो साल की बेटी के साथ स्कूटी पर खेत से आ रहा था। जब वे धर्मकांटा के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वे उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल कैथल लेकर गए, जहां से उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे में कार भी पलट गई, जिससे उसमें सवार चार व्यक्ति घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि बलिंद्र उर्फ बिंद्र गन्नौर में एक निजी कंपनी में जॉब करता था। दिवाली पर्व के चलते वह अपने घर आया हुआ था। 15 दिन पहले ही उसके घर पर लड़के ने जन्म लिया था।
विज्ञापन
पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। कार सवार घायलों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।