फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   daeth, girl, friend, brahman comunity

मृतक के साथी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भड़का ब्राह्मण समाज

Tue, 04 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Tue, 04 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
गांव पाड़ला में गत 4 मार्च को एक लड़की से मिलने पहुंचे युवक की हत्या के बाद उसके साथी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज के लोग भड़क उठे। लोगों ने प्रदर्शन कर शहर के मुख्य पिहोवा चौक पर करीब दो घंटे तक जाम लगाया। जिस कारण चारों ओर के मार्गों पर फंसे लोगों के गर्मी में पसीने निकल गए। समाज के लोग लगातार नारेबाजी करते रहे। आखिरकार एसडीएम मनदीप कौर ने मौके पर पहुंच कर लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सुबह पहले ब्राह्मण समाज के लोग सीवन रोड पर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्रित हुए। जहां से प्रदर्शन करते हुए कमेटी चौक से पिहोवा चौक पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व हरियाणा ब्राह्मण समाज के प्रधान पवन शर्मा पहलवान ने किया। उन्होंने पुलिस की निष्क्रियता पर रोष भी प्रकट भी किया। उनके समाज की बेटी के साथ कुछ युवकों ने गलत कार्य किया लेकिन पुलिस ने अब तक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इसी बीच समाज एकत्रित होकर एसपी से कई बार मिल चुका है लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें अब तक कुछ नहीं मिला। हैरानी की बात यह है कि एसपी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय उन्हें बचाने में लगे हुए हैं। अब एसपी कहने लगे हैं कि उन पर राजनीतिक दबाव है इसलिए वे आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकते। ब्रह्म कल्याण समिति के प्रधान रतन लाल शर्मा ने कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय उल्टा लड़की के परिवार के साथ-साथ अन्य निर्दोष लोगों को भी गिरफ्तार कर रही है। पीड़ित परिवार को न्याय देने की बजाय उन पर दबाव बनाया जा रहा है। जांच के लिए पुलिस ने जो नमूने मधुबन भेजे जाने थे वो अब तक नहीं भेजे गए।  उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही मामले के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो पूरे प्रदेश में समाज एकत्रित होकर कैथल के प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों के बीच ज्ञापन लेने तहसीलदार पहुंचे तो उन्होंने उसे ज्ञापन देने से साफ मना कर दिया। उनकी जिद्द थी कि स्वयं एसपी या फिर डीसी आये तो ज्ञापन देेंगे। इसके बाद सीटी थाना प्रभारी अशोक के आग्रह पर उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान रामपाल शर्मा, रतन लाल सिरसल, सुभाष, डा प्रदीप, विक्की शर्मा, मोहन लाल शर्मा, विनोद शर्मा, पवन कौशिक, सुरेश, राजू डोहर, सतबीर शर्मा, धर्मपाल शर्मा सांघन, दीपक, सुभाष गौड़, भगवत दयाल, जयनारायण शर्मा, राम स्वरुप शर्मा, राजकुमार, लीला राम भूना, राकेश नीमवाला, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
गत 4 मार्च को गांव पाड़ला में लड़की से मिलने गए दो युवकों की लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई की थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने दूसरे युवक की शिकायत पर लड़की के परिजनों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। वहीं लड़की ने दोनों युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज करवाया था। इस मामले में जाट समाज द्वारा भी 6 अप्रैल को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन आहूत किया गया है।

पुलिस मामले में पूरी संजीदगी से कार्रवाई कर रही है। किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
सुमेर प्रताप, एसपी कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed