फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime, rape, father in law, daughter in law, police, case file, kaithal

अश्लील फोटो बांटने की धमकी देकर ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म

Sun, 14 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sun, 14 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime, rape, father in law, daughter in law, police, case file, kaithal
DEMO PIC
 तीन महिलाओं ने पुलिस को शिकायत देकर दुष्कर्म के मामले दर्ज करवाए हैं। दो की शिकायत पर महिला पुलिस थाने में वहीं एक की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पहले मामले में महिला को उसकी अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म की बात सामने आई। हुडा सेक्टर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी हिसार निवासी युवक के साथ हुई थी। पति ने उसे अपने विश्वास में लेकर मोबाइल से अश्लील तस्वीरें ली थी। वह इस बात से अंजान थी कि पति के मन में क्या चल रहा है। उसके कुछ दिन बाद उसके पति ने उसकी वही फोटो दिखाते हुए उसको चरित्रहीन करार दिया और कहा कि उसके किसी अन्य युवक के साथ संबंध है। लेकिन ससुराल पक्ष ने इज्जत का हवाला देकर बात वहीं समाप्त कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने अपने ससुर व जेठ को फोटो की सच्चाई बताई तो कुछ दिन घर का माहौल ठीक रहा।
विज्ञापन


एक दिन ससुर ने उसे अकेली पाकर ब्लैकमेल करते हुए सभी फोटो को हिसार व कैथल में बांटने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने कई बार उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपियों ने उसे ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के भी आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की वारदात हिसार की है, लेकिन पीड़िता कैथल की होने के कारण उसने सिविल लाइन थाना कैथल में शिकायत दी थी। शिकायत मिलने पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज करके हिसार भेज दी गई है। इस मामले में आगामी कार्रवाई हिसार पुलिस करेगी।

शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम
दूसरे मामले में युवती से तीन वर्ष तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने व उससे पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस को कैथल की 30 वर्षीय युवती ने बताया कि तीन साल पहले वह पिहोवा के एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट लगी हुई थी। जहां अस्पताल में लैब टेक्निशियन के तौर पर कार्यरत कुरुक्षेत्र जिले के गांव अरनैचा निवासी बलराम ठाकुर से उसकी दोस्ती हो गई। बलराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वर्ष 2014 में आरोपी की मांग पर उसने उसे 45 हजार रुपये की बाइक और फिर स्मार्ट फोन दिलवाया।

इसके बाद आरोपी ने अपनी बहन की शादी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए, वह उससे चांदी की चेन व ब्रेसलेट भी ले गया। इसके अलावा दो-तीन हजार रुपये खर्च के नाम पर लेता रहता था। लेकिन कुछ दिनों पहले उसको पता चला कि इसी साल 15 फरवरी को आरोपी ने किसी और युवती के साथ शादी कर ली है।
महिला थाना प्रभारी निर्मला ने बताया कि बलराम ठाकुर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का झांसा देकर आशा वर्कर से किया दुष्कर्म
तीसरे मामले में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का झांसा देकर आशा वर्कर से दुष्कर्म करने व उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दुष्कर्म व छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

गुहला के एक गांव की आशा वर्कर ने महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी 13 व दस साल की दो लड़कियां है और पति विदेश गया हुआ है। गांव सुल्तानिया करतारपुर निवासी दलजीत सिंह ने कहा था कि वह उसे स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी पर लगवा देगा। कुछ दिन पहले वह अपनी बेटियों के साथ मायके गई हुई थी, उसी समय दलजीत सिंह ने उसकी नौकरी पक्की होने की बात कहकर कैथल बुलाया। यहां आरोपी उसे कैथल की एक कॉलोनी में कमरे पर ले गया। जहां दोनों बेटियों को कमरे से बाहर निकालकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध जताने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए पीड़िता की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की और घटना के बारे में किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।


महिला पुलिस की एएसआई वीना ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर सुल्तानिया करतारपुर निवासी दलजीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म व छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed