फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime-news-ktl

लूट गिरोह के चार सदस्य काबू

Thu, 04 Feb 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 04 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की सीआईए-2 की टीम ने गुलियाणा के पास से एक गाड़ी में सवार चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी रास्ता रोककर 40 हजार रुपये, गाड़ी, मोबाइल फोन लूटने के मामले में शामिल हैं। इनके कब्जे से वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद कर ली गई है। पूछताछ व शेष संपत्ति बरामद करने के लिए चारों का वीरवार को अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन


एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी सबइंस्पेक्टर रामकिशन की अगुवाई में एसआई राजबीर सिंह, एएसआई अनूप, जयपाल, राजेंद्र सिपाही प्रदीप और बूटा सिंह ने गुलियाणा के नजदीक जींद से कैथल की तरफ आ रही एक गाड़ी रुकवाई। गाड़ी में सवार चारों आरोपी संजय व आशीष निवासी मिर्चपुर जिला हिसार, संदीप उर्फ मोटा निवासी कंडेला जिला जींद तथा अंकित उर्फ टैंपो निवासी झांझकलां हाल निवासी सुभाष नगर रोहतक रोड जींद को लूट के एक मामले में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि तीन अक्तूबर को गांव खरक पांडवा निवासी कुलदीप सिंह की कार को राजौंद से पूंडरी रोड पर गांव भाणा के पास रुकवाकर उससे 40 हजार रुपये, गाड़ी और दो मोबाइल फोन लूट ले गए। चारों आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने इसी गाड़ी की मार्फत वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कप्तान ने बताया आरोपी संजय मिर्चपुर ने कबूला है कि उसने अपने साथियों सहित लूटी गई बीट गाड़ी द्वारा कैथल में एक अन्य वारदात को अंजाम दिया था। जहां से भागते समय उन्हें लूटी गई बीट गाड़ी को अमरगढ़ गामड़ी में छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed