फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime-news-ktl

कोर्ट मैरिज करके लौट रहे प्रेमी जोड़े पर हमला

Sat, 26 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sat, 26 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से शादी करके लौट रहे एक प्रेमी जोड़े पर वीरवार रात को अज्ञात युवकों ने बस अड्डे पर हमला कर दिया। प्रेमी जोड़े ने बस अड्डे के पास झाड़ियों में छिपकर जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जोड़े को किसी तरह बचाया। पुलिस को देखकर हमलावर युवक भाग गए।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने प्रेमी जोड़े की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। जोड़े में शामिल लड़की के अपहरण के आरोप में बुधवार को पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसमें से एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस युवक के परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह पूंडरी के गांव की रहने वाली है। वह 18 वर्ष की बालिग है और कक्षा 12वीं पास है। गांव भाणा निवासी बिंद्र से वह तीन वर्ष से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती थी। इस बात का पता उसके माता-पिता को भी था लेकिन उसके पिता बिंद्र से उसकी शादी करवाने के एवज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसने बिंद्र के साथ चंडीगढ़ में शादी कर ली। शादी करने के बाद वे वीरवार रात को चंडीगढ़ से कैथल आए तो बस अड्डे पर पांच-छह युवकों ने उन्हें पकड़ कर जान से मारने की धमकी दी। वे उनसे किसी तरह छिपकर झाड़ियों में बैठ गए। तभी बिंद्र ने एसपी कैथल को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में वहां से प्रेमी जोड़े को लेकर सिविल लाइन थाने में पहुंचे। युवती ने बताया कि उनकी शादी की नाराजगी के कारण वे युवक उनको जान से मारना चाहते थे। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए 323, 148, 149, 506 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रेमी जोड़े को सुरक्षा मुहैया करवा दी है। दोनों ने बताया है कि उन्होंने चंडीगढ़ में विवाह कर लिया है। दोनों को पुलिस सुरक्षा दे दी गई है।

महाबीर, एसएचओ, सिविल लाइन थाना

बुधवार को पुलिस ने किया बिंद्र सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
बुधवार को पूंडरी पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर बिंद्र, ऋषिपाल व तरसेम के खिलाफ  लड़की के अपहरण के आरोप में केस दर्ज किया था। इस मामले में पूछताछ के लिए पूंडरी पुलिस चौकी में बुलाने के बाद वीरवार को आरोपी ऋषिपाल ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने पूंडरी पुलिस चौकी के अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने एवं अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed