फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime-news-ktl

एसपी क्राइम ब्रांच के हाथ में जांच, बयान दर्ज

Fri, 04 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Fri, 04 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
कलायत में नवंबर, 2014 में एक युवती की मौत के मामले में जांच के लिए एसपी क्राइम ब्रांच फूल कुमार वीरवार को कैथल पहुंचे। पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में एसपी ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


कलायत में हुई युवती की मौत का कारण परिजनों ने करंट लगना बताया था जबकि कलायत के ही एक व्यक्ति सुरेंद्र नायक ने इस मामले को आनर किलिंग बताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुरेंद्र के खिलाफ ही श्मशानघाट में चिता के साथ तांत्रिक क्रिया किए जाने का मामला दर्ज किया था।

इस पर मानव अधिकार कार्यकर्ता बलजीत नायक ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली को देकर आरोप लगाया था कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली ने पुलिस को नए सिरे से क्राइम ब्रांच या सीआईडी से जांच करवाने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी क्राइम ब्रांच फूल कुमार ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। डीएसपी टेकनराज ने बताया कि कलायत में एक युवती की मौत के मामले में जांच के लिए एसपी क्राइम ब्रांच ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed