{"_id":"63bfcbf49176100d3d51b81d","slug":"common-service-center-operator-committed-suicide-in-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: फाइनेंसरों से तंग आकर सर्विस सेंटर संचालक ने की आत्महत्या, पैसा देने के बाद भी कर रहे थे परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: फाइनेंसरों से तंग आकर सर्विस सेंटर संचालक ने की आत्महत्या, पैसा देने के बाद भी कर रहे थे परेशान
Thu, 12 Jan 2023 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 Jan 2023 02:29 PM IST
सार
मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि फाइनेंसर उसके भाई को कर्ज की सारी राशि वापस करने के बाद भी परेशान कर रहे थे। वे दिन में कई बार फोन पर धमकी देते थे। इस कारण कृष्ण ने परेशान होकर बुधवार रात के समय अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
कृष्ण
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल में फाइनेंसरों से तंग आकर एक कॉमन सर्विस सेंटर संचालक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबंध में दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर लाखों रुपये की वसूली का आरोप है। पुलिस में दी शिकायत में राजौंद निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि उसका भाई कृष्ण कॉमन सर्विस सेंटर चलाता है। वह राजौंद में ही लैब चलाता है।
विज्ञापन
कुछ दिन से उसके भाई का काम न चलने के कारण उसके भाई ने राजौंद निवासी अभिषेक व रॉमी से फाइनेंस पर पैसे लिए थे। इसके बाद उसके भाई ने अपने रिश्तेदारों से 17 लाख रुपये लेकर फाइनेंसरों को दिए थे। इसके बाद फाइनेंसरों ने उसके भाई कृष्ण पर दबाव बनाकर ली हुई राशि को कई गुणा बना दिया। इस कारण वह मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान रहता था। फाइनेंसर पैसा न देने की वजह से जान से मारने की धमकी देते थे। परिवार ने फाइनेंसरों को रिश्तेदारों से राशि एकत्रित कर 17 लाख रुपये भी दे दिए।
विज्ञापन
भाई व भाभी के हस्ताक्षर किए हुए चेक भी फाइनेंसरों के पास हैं। फाइनेंसर उसके भाई को कर्ज की सारी राशि वापस करने के बाद भी परेशान कर रहे थे। वे दिन में कई बार फोन पर धमकी देते थे। इस कारण कृष्ण ने परेशान होकर बुधवार रात के समय अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। उसके भाई ने सुसाइड नोट में दो फाइनेंसरों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। राजौंद थाना में जांच अधिकारी संदीप सिंह के अनुसार पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर फाइनेंसर अभिषेक व रॉमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन