{"_id":"58dd4c454f1c1b370763df71","slug":"cia-2-parshad-house-baet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए-2 प्रभारी व टीम ने पार्षद के घर घुसकर दुर्व्यवहार और की मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए-2 प्रभारी व टीम ने पार्षद के घर घुसकर दुर्व्यवहार और की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद प्रतिनिधि के घर पहुंचे सीआईए-2 प्रभारी और उनकी टीम के खिलाफ पुलिस ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की मांग पर मारपीट करने, दुर्व्यवहार करने सहित कई आरोपों के तहत मामला दर्ज कर किया है। साथ ही सीआईए-2 प्रभारी विमल कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। देर रात्रि पार्षद प्रतिनिधि के घर किसी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ये आरोप लगा कर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने में प्रदर्शन व तोड़फोड़ की। पुलिस ने रात लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया था। घटना में डीएसपी की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया था।
भाजपा के शहरी उपाध्यक्ष काका सचदेवा ने बताया बुधवार देर रात्रि सीआईए-2 प्रभारी विमल कुमार वार्ड नंबर 27 की पार्षद तृप्ता सचदेवा के आवास पर अपनी टीम के साथ पहुंचे। जहां वह स्वयं भाजपा के शहरी मंडल के उपाध्यक्ष काका सचदेवा सहित शहर के तीन-चार गणमान्य व्यक्ति बैठे थे। पुलिस ने किसी पोंगा नामक व्यक्ति के बारे में पूछा और पुलिस अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और घर से डीवीआर भी निकाल ली। जिस पर भाजपा नेता संदीप गोयल सहित वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के व्यवहार पर रोष जताया।
रात को थाने में हुआ हंगामा
मामले की सूचना मिलते ही नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविभूषण गर्ग, संजय भारद्वाज सहित कई नेता पुलिस थाने पहुंचे। जहां पूरी टीम के खिलाफ शिकायत देकर उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। एसपी द्वारा करीब तीन घंटे तक टाल-मटौल के बाद लोगों में रोष फैल गया और सिटी थाने में प्रदर्शन शुरू कर दिया। बार-बार मांग के बावजूद जब पार्षदों व भाजपा नेताओं की कोई सुनवाई नहीं हुई तो भारी संख्या में एकत्रित महिलाओं सहित भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान थाने में फूलों के गमले तोड़ दिए और एसएचओ कार्यालय में भी सामान क्षतिग्रस्त हुआ। वहीं रोष बढ़ता देख पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। कार्यकर्ता लाठीचार्ज होते ही इधर-उधर बिखर गए। रात्रि करीब 2 बजे तक लाठीचार्ज के बाद कार्यकर्ता घर लौट गए। वहीं रात भर मामले की सूचना शहर भर में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
सुनवाई ना होने की स्थिति में कैथल से सभी भाजपा समर्थित पार्षदों व भाजपा पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे का फैसला कर लिया। सरकार तक यह बात पहुंचते ही आला अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दबाव बनाया गया। इसके बाद कार्यकर्ता सुबह जवाहर पार्क में एकत्रित होना शुरू हो गए। डीसी संजय जून के आवास पर उनके साथ एसपी सूमेर प्रताप सिंह, डीएसपी सतीश गौतम के अलावा भाजपा नेताओं में चेयरमैन यशपाल प्रजापति, रविभूषण गर्ग, संजय भारद्वाज, संदीप गोयल, नरेश कुमार गर्ग सहित कई नेता शामिल हुए। सभी ने आरोपी एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज करने व उसे सस्पेंड करने की मांग की।
करीब ग्यारह बजे एसपी द्वारा एसएचओ विमल कुमार, एएसआई महेंद्र सिंह, एएसआई हवा सिंह सहित 6-7 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके एफआईआर की प्रति साथ ही एसपी द्वारा एसएचओ विमल कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने व उनके खिलाफ विभागीय जांच डीएसपी गुहला को दिए जाने के ऑर्डर की प्रति लेकर ही कार्यकर्ता डीसी आवास से हटे। इसके साथ ही शहर में आहूत प्रदर्शन टाल दिया गया।
भाजपा नेताओं रविभूषण गर्ग, चेयरमैन यशपाल प्रजापति, संजय भारद्वाज, संदीप गोयल, पार्षद प्रतिनिधि काका सचदेवा सहित अन्य ने कहा पुलिस अधिकारियों ने काका सचदेवा के घर घुसकर मारपीट की, डीवीआर छीनी, मोबाइल छीनने सहित अभद्र गालियां देेने का काम किया। जिस कारण उनके खिलाफ केस दर्ज उन्हें सस्पेंड किया जाना जरूरी था। क्योंकि पुलिस से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह किसी व्यक्ति के घर घुसकर इस तरह का व्यवहार करे।
लोगों की शिकायत अनुसार सीआईए-2 प्रभारी विमल कुमार व उनकी टीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही विमल कुमार को सस्पेंड किया गया है। थाने में तोड़फोड़, गाड़ी के शीशे तोड़ने संबंधी मामले में भी कानून अनुसार कार्रवाई होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सूमेर प्रताप सिंह, एसपी, कैथल।