फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cash theft from religious place in Kalayat of Kaithal

कलायत: चोरों ने धार्मिक स्थल का दानपात्र तोड़ा, दो लाख रुपये की नकदी सहित चांदी के सिक्के भी चोरी 

Sun, 23 Jan 2022 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 11:55 PM IST
सार

शनिवार की देर रात्रि चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए वार्ड 5 स्थित श्री जाहरवीर गोगा पीर धार्मिक स्थल पर रखे दानपात्र को निशाना बनाया।

विज्ञापन
Cash theft from religious place in Kalayat of  Kaithal
टूटे हुए दानपात्र को दिखाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले के कलायत में चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। धार्मिक स्थानों को चोर निशाना बनाने से नहीं चूकते। शनिवार की देर रात्रि चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए वार्ड 5 स्थित श्री जाहरवीर गोगा पीर धार्मिक स्थल पर रखे दानपात्र को निशाना बनाया।

विज्ञापन


चोरों ने दानपात्र को तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी सहित आधा किलो वजन के चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जब धार्मिक स्थल के सेवक ने कपाट खोले तो दानपात्र का ताला टूटा हुआ मिला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


वार्ड 5 स्थित श्री जाहरवीर गोगा पीर धार्मिक स्थल में सेंध लगाकर चोर लाखों रुपये की नकदी और चांदी के सिक्के चुराकर ले गए। चोरों ने शनिवार की रात इस घटना को अंजाम दिया। रविवार को सुबह सफाई के लिए जब धार्मिक स्थल के सेवक विनोद धीमान ने कपाट खोले तो दानपात्र का ताला टूटा व सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में विनोद धीमान ने बताया कि चोरों ने दानपात्र को तोड़कर उसमें रखे करीब 2 लाख रुपये और आधा किलो वजन के चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। इस राशि से धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार किया जाना था। 


चोरी की घटना को लेकर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके का मुआयना किया। एसएचओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed