फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cases of misdeeds increased in Kaithal, two cases came to fore in last three days

बेशर्मी: कैथल में कुकर्म में मामले बढ़े, पिछले तीन दिन में दो मामले आए सामने, किशोरों को बनाया जा रहा शिकार

Wed, 23 Aug 2023 11:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Aug 2023 11:13 AM IST
सार

कैथल में कुकर्म और दुष्कर्मी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस मामलों में केस दर्ज जांच कर रही है। वहीं, युवाओं द्वारा किशोरों को लगातार शिकार बनाया जा रहा है।  

विज्ञापन
Cases of misdeeds increased in Kaithal, two cases came to fore in last three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कैथल में कुकर्म में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिन में दो अलग-अलग कुकर्म के मामले सामने आए हैं। दो दिन पहले ही सीवन थाना के तहत आने वाले एक गांव में 16 वर्षीय किशोर से कुकर्म का मामला सामने आया था। अब कलायत क्षेत्र में 11 वर्षीय किशोर से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। कलायत थाना के तहत आने वाले एक गांव में एक युवक ने दिमागी रूप से कमजोर 11 वर्षीय बच्चे से कुकर्म किया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं। कलायत थाने में आए मामले में पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त को आरोपी अभिषेक ने उसके बेटे के साथ शाम करीब चार बजे घर बुलाकर कुकर्म किया। जिसके बाद किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि वारदात तब हुई जब वह गली में खेल रहा था। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


16 वर्षीय किशोर को बहला-फुसला किया था कुकर्म
तीन दिन पहले ही सोमवार को सीवन थाना के तहत आने वाले एक गांव में एक युवक ने 16 वर्षीय किशोर को बहला-फुसला एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 14 अगस्त को दोपहर के समय आरोपी रामदत्त उसके 16 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर पड़ोस के एक खाली मकान में ले गया और आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। इस मामले में जांच अधिकारी नरेश कुमार का कहा है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed