फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Car rider two youths caught with 500 mobile phones in Kaithal

Kaithal: कार सवार दो युवक 500 मोबाइल फोन के साथ पकड़े, ऑनलाइन मंगवाकर दिल्ली के गफ्फार मार्केट में बेचते थे

Wed, 26 Apr 2023 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 10:34 PM IST
सार

कर चोरी की आशंका पर जीएसटी विभाग को सूचना दी गई है। पहले भी कैथल में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Car rider two youths caught with 500 mobile phones in Kaithal
पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल में पुलिस ने करनाल रोड पर कार सवार दो युवकों को 500 से अधिक महंगे मोबाइल फोन के साथ काबू किया है। ये मोबाइल ऑनलाइन मंगवाकर दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बेचे जाने की सूचना है। फिलहाल कर चोरी की आशंका के चलते जीएसटी विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दे दी है। पहले भी कैथल में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार सवार आरोपियों की पहचान कैथल निवासी पुनीत व मनोज के तौर पर हुई है। पूछताछ में आरोपी पुलिस को कुछेक मोबाइल के बिल दिखा पाए, कुछ के बिल उपलब्ध नहीं करवा सके। पकड़े गए ये महंगे मोबाइल कई नामी गिरामी कंपनियों के हैं। पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल किसने और किस तरह से खरीदे हैं। इनका प्रयोग कहां होने वाला था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए मोबाइल ऑनलाइन मंगवाए गए हैं। ये ऐसे समय में मंगवाए गए हैं, जब मोबाइल कंपनियां ऑफर देकर कीमत में कुछ छूट देती हैं। इन मोबाइल को मंगवाने वालों से कुछ लोग चार-पांच सौ रुपये अधिक देकर ये मोबाइल खरीद लेते है। इसके बाद इन्हें दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बेच दिया जाता है। वहां से इन मोबाइल के दुरुपयोग होने की आशंका बन जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल कैथल के ही एक लड़के को लखनऊ एनआईए टीम ने बुलाकर पूछताछ में शामिल किया था। इस युवक की ओर से बेचे गए एक मोबाइल का प्रयोग वहां किसी गैरकानूनी कार्य में हुआ था। इससे पूर्व भी पुलिस ने मोबाइल का जखीरा पकड़ा था।

एसएचओ सिविल लाइन राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद आरोपी केट्रा कार सवार पुनीत व मनोज के पास से 500 से अधिक मोबाइल बरामद किए हैं। मोबाइल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।


पता चला है कि ये मोबाइल कंपनियों के ऑफर समय में ऑनलाइन खरीदे गए हैं। इसमें टैक्स चोरी है, इसके लिए जीएसटी विभाग को सूचित कर दिया है। साथ ही कानूनी सलाह ली जा रही है कि पुलिस की इसमें क्या कार्रवाई बनती है। बताया जा रहा है कि मोबाइल ऑनलाइन मंगवाकर बिना बिल के इन्हें दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बेचा जाता है। जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। चाहे वह सुरक्षा संबंधी हो या फिर अन्य प्रकार की। - अभिषेक जोरवाल, एसपी कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed