{"_id":"57e1818c4f1c1bd25ea82536","slug":"accident-one-dead-husband-wife-injured-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, पति-पत्नी सहित तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, पति-पत्नी सहित तीन घायल
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
घायल को पीजीआई रेफर कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत और पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मामलों में पूंडरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में गांव सांच निवासी रिंकू कुमार ने बताया कि 18 सितंबर की शाम को 45 वर्षीय पाई रोड पूंडरी निवासी नीरज उर्फ राजा हाबड़ी सिरसल मोड़ पर बाइक पर जा रहा था। तभी एक मोटर साइकिल चालक बहुत तेज गति व लापरवाही से आया। जिसने नीरज की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको सामान्य अस्पताल में दाखिला करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। हेड कांस्टेबल रामफल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात मोटर साइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरा सड़क हादसा हजवाना चौक पर हुआ, जिसमें बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रोडवेज की बस की चपेट में आने से हुआ। पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में गांव पबनावा निवासी सतीश कुमार ने बताया कि 18 सितंबर को दोपहर बाद वह बाइक पर अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। तभी एक रोडवेज की बस बहुत तेज गति व लापरवाही से आई। जिसने उसको टक्कर मार दी। एसआई केहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीसरे हादसे में गांव प्यौदा के निकट सुबह भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे गुरमीत को अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया।