{"_id":"5c3e2667bdec22738a473405","slug":"91547576935-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला समेत तीन व्यक्ति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में महिला समेत तीन व्यक्ति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दो अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे में महिला समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। गांव सौंगल निवासी बलवंत ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 11 जनवरी को वह अपने दौते अनिल के साथ गांव बडनपुर (जींद) से सौंगल आ रहा था। बाइक अनिल चला रहा था। इस दौरान गांव बालु के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। जिससे उनको काफी चोटें आई हैं। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कैथल दाखिल करवाया गया है। हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं गांव फरल निवासी गुरमेल सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 12 जनवरी को उसकी माता कृष्ण देवी बस में सवार होकर पूंडरी सामान लेने के लिए जा रही थी तो खिड़की के पास खड़ा होने के कारण खनौदा चौक के पास बस से नीचे गिर गई। जिससे उसकी माता को काफी चोटें आई हैं। परिजनों ने इसका आरोप बस ड्राइवर व कंडक्टर पर लगाया है। उसकी मां को इलाज के लिए पेहवा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एएसआई राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।