फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ठंड के कारण 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

ठंड के कारण 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
ठंड के कारण 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
ठंड के कारण 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

कैथल। पुराना डेरा सच्चा सौदा के नजदीक मंगलवार रात को एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। परिजनों को इस बारे में बुधवार सुबह जानकारी मिली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले के जांच अधिकारी महासिंह ने बताया कि बुजुर्ग की मौत ठंड के चलते हुई है। ठंड के चलते मौत होने से कैथल में यह दूसरा मामला है, इससे पूर्व भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

देवीगढ़ गांव निवासी चूडिय़ा राम ने बताया कि उसका भाई चंद्रभान (60) सोमवार शाम को घर से निकला था। रातभर परिजन उसे तलाशते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह किसी ने फोन कर बताया कि पुराना डेरा के नजदीक एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, तब तक पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी। वहां जाकर देखा तो उसका भाई मृत अवस्था में पड़ा था। रात को बरसात व ठंड के चलते उसके भाई की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed