{"_id":"597792eb4f1c1b7e788b46a1","slug":"91501008619-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाइज न्यूज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिवाइज न्यूज
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-2 के एएसआई हवा सिंह पर गिरी गाज
लिंग जांच के मामले में उचित कार्रवाई न करने पर एसपी ने किया संस्पेंड
स्वास्थ्य विभाग की टीम की शिकायत पर हुई कार्रवाई, सिविल लाइन पुलिस ने कई जगह की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। उत्तर प्रदेश के गंगोह के निकट सुनसान जगह पर कमरों में चल रहे लिंग जांच के मामले में सही कार्रवाई न करने के आरोप में एसपी ने तुरंत प्रभाव से सीआईए-2 के एएसआई हवा सिंह को सस्पेंड कर दिया है। हवा सिंह इससे पूर्व भी कई मामलों में सस्पेंड हो चुके हैं। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी गुहला को सौंप दी है। रविवार को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी के गंगोह में लिंग जांच के मामले का खुलासा किया था। जिसमें सीआईए-2 की टीम भी साथ थी। इस मामले में रविवार देर रात तक भी केस दर्ज नहीं हो पाया। बाद में एसपी के पास शिकायत पहुंची कि सीआईए-2 से एएसआई हवा सिंह द्वारा सही कार्रवाई नहीं की जा रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम इंचार्ज डॉ. नीलम कक्कड़ ने कार्रवाई न करने की शिकायत एसपी को दी। जिस पर एसपी ने एएसआई को संस्पेंड कर दिया है।
कई जगह की पुलिस ने छापेमारी
सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए आरोपी कुलदीप का अदालत से एक दिन का रिमांड हासिल किया। कुलदीप को लेकर पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है। लेकिन अभी तक शेष कोई आरोपी काबू नहीं हो सका है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि एएसआई हवा सिंह को फिलहाल सस्पेंड किया गया है। मामले की जांच डीएसपी गुहला को सौंप दी है।