{"_id":"5c606c05bdec2273a33974af","slug":"81549822981-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक ने चंडीगढ़ पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल युवक ने चंडीगढ़ पीजीआई में तोड़ा दम
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम
विज्ञापन
कैथल। गत दिवस सेक्टर-19 के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 20 दिन बाद उस युवक ने शनिवार की रात को इलाज के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिला अंबाला के गांव भडूंगपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 17 जनवरी को उसका भाई बलजिंद्र सिंह अपने एक साथी मनदीप के साथ कैथल आया हुआ था। कैथल सेक्टर-19 के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मारी और मौके से भाग गया था। इलाज के लिए उसके भाई को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।