{"_id":"5c193721bdec22570e78fbf6","slug":"81545156385-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चुराया
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
चोरों ने घर में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चुराया
विज्ञापन
कैथल। चोर दो जगह सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में पंसारिया मोहल्ला निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर को वह अपने परिवार सहित एक शादी समारोह में गए थे। पीछे से चोर 2 तोला सोना व 22 हजार रुपये नकद व 10 चांदी के सिक्के चोरी मिले। हेड कांस्टेबल गुरदान सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं फ्रेंड्स कॉलोनी पूंडरी से मालिक ओमप्रकाश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका परिवार फ्रेंड्स कॉलोनी पूंडरी में एक किराए के मकान में रहता है। 14 दिसंबर को उसका पूरा परिवार एक शादी समारोह में हिसार गया हुआ था। दो दिन बाद वापस आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर का सामान चेक किया तो आठ जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने सिक्का, लाकेट व 10 हजार रुपये नकदी चोर ले गए। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।