फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भ्रुण लिंग जांच के मामले में मुख्य सरगना काबू, दो दिन का रिमाड हासिल किया

भ्रुण लिंग जांच के मामले में मुख्य सरगना काबू, दो दिन का रिमाड हासिल किया

Tue, 30 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
भ्रुण लिंग जांच के मामले में मुख्य सरगना काबू, दो दिन का रिमाड हासिल किया
भ्रूण लिंग जांच के मामले में मुख्य सरगना काबू
विज्ञापन

कैथल। भ्रूण लिंग जांच के मामले में गुहला चौकी महमुदपुर प्रभारी एएसआई सतपाल सिंह की टीम पंजाब के समाना में रेड मारकर मुख्य आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी मलकियत सिंह निवासी छन्ना का मंगलवार को अदालत से एक फरवरी तक 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि एसएसओ डाक्टर नीलम कक्कड़ की अगुवाई में 21 जनवरी को पंजाब के गांव छन्ना में दो महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाने पर रेड की गई थी। जिसमें मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। उस समय दबिश के दौरान अल्ट्रासाउंड करने वाला आरोपी मौका से फरार हो गया, जिसकी पहचान मलकियत के रूप में कर ली गई थी। जो अपने मकान में ही गैरकानूनी ढंग से इस काम को अंजाम दे रहा था, जबकि आरोपी धर्मपाल किया जा चुका है। आरोपी मलकियत सिंह समाना सरकारी अस्पताल के सामने पटियाला लैब के नाम से लैब चलाता है, जिसकी अल्ट्रासाउंड मशीन की बरामदगी सहित व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed